Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : शराब दुकानों के बाहर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने 12 शराब दुकानों पर दी दबिश, ठेले और गुमटियां भी किए जब्त

Follow on Google News
Bhopal News : शराब दुकानों के बाहर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने 12 शराब दुकानों पर दी दबिश, ठेले और गुमटियां भी किए जब्त
भोपाल। राजधानी में शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने गुरुवार रात को बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 12 शराब दुकानों के बाहर से शराब पीने वाले 24 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। साथ ही ठेले, गुमटियां जब्त की गईं, जिनमें लोग बैठकर शराब पी रहे थे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचूरा

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दीपम रायचूरा के अनुसार, आबकारी विभाग ने कुल 5 टीमें गठित कीं, जो निगम अमले के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही थीं। कार्रवाई एमपी नगर, होशंगाबाद रोड स्थित वीर सावरकर ब्रिज के नीचे, जीटीवी कॉम्पलेक्स, न्यू मार्केट, नेहरू नगर, पंचशील और अन्य प्रमुख स्थानों पर शराब की 12 दुकानों के बाहर लोग शराब पी रहे थे। रात 11.30 बजे से रात 12 बजे तक चलने वाली इस कार्रवाई में 24 प्रकरण बनाए गए। इस दौरान जिन ठेले और गुमटियों में लोग शराब पी रहे थे, उन्हें नगर निगम अमले ने जब्त कर लिया। देखें वीडियो

अब तक 1541 प्रकरण बनाए

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दीपम रायचूरा ने बताया कि अप्रैल से अब तक 1541 प्रकरण बनाए गए हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि शराब दुकानों के आसपास अवैध मदिरापान की समस्या को रोका जा सके।

दुकानों के बाहर शराबियों का जमावड़ा

भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में शराब दुकानों के बाहर शराबियों का जमावड़ा अक्सर देखा जाता है। खासकर कोलार के नयापुरा, करोंद, शाहपुरा, अयोध्या बायपास, आनंद नगर, पटेल नगर, हमीदिया रोड जैसे इलाकों में शराब की दुकानों के बाहर लोग खुलेआम शराब पीते हुए देखे जाते हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts