Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप से नाराज लोगों के लिए इटली के द्वीप पर मिल रहा सिर्फ 90 रुपए में घर

Follow on Google News
डोनाल्ड ट्रंप से नाराज लोगों के लिए इटली के द्वीप पर मिल रहा सिर्फ 90 रुपए में घर

रोम। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से कुछ लोग नाराज हो गए हैं। उनकी जीत के बाद कुछ लोगों ने अमेरिका से ही चले जाने का फैसला किया है। इसमें अरबपति एलन मस्क की बेटी जैना समेत कई हस्तियां शामिल हैं। ऐसे ही लोगों के लिए इटली के सार्डिनिया द्वीप को बसाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। यहां पर लोगों को आकर्षित करने केवल एक यूरो (88.93 रुपए) में घर बेचने की पेशकश की जा रही है।

घूमने आने वालों को फ्री में घर

ऑफर किए गए घरों को 3 स्तरों में दिया जा रहा है, जिसमें घूमने वाले लोगों के लिए अस्थाई घर फ्री में दिए जाएंगे। वहीं एक यूरो में ऐसा घर दिया जा रहा है, जो टूटी- फूटी अवस्था में है। वहीं 1,00,000 यूरो (88.91 लाख रुपए) तक की कीमत पर रहने के लिए तैयार घर ले सकते हैं।

वेबसाइट हुई शुरू

अमेरिकी प्रवासियों के लिए एक वेबसाइट शुरू की गई है। इसी साइट से अमेरिका छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को सस्ते घरों की पेशकश की जा रही है। सार्डिनिया के अधिकारियों को उम्मीद है कि लोग जल्दी ही इन संपत्तियों को खरीद लेंगे। बता दें, इस द्वीप पर अभी केवल 1,150 निवासी हैं। आर्थिक स्थिति की वजह से लोग द्वीप छोड़कर चले गए हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts