PlayBreaking News

पटना में विपक्षी महाबैठक शुरू : CM नीतीश के आवास पर ये नेता मौजूद, राहुल बोले- साथ मिलकर BJP को हराएंगे

Follow on Google News
पटना में विपक्षी महाबैठक शुरू : CM नीतीश के आवास पर ये नेता मौजूद, राहुल बोले- साथ मिलकर BJP को हराएंगे
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों की पटना में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव और पीएम नरेंद्र मोदी व बीजेपी को सत्ता से हटाने को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। वहीं बैठक से पहले राहुल गांधी ने दावा किया कि, तेलगांना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

हम मिलकर बीजेपी को हराएंगे : राहुल गांधी

विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी ने कहा कि, हम सब मिलकर बीजेपी को हराने जा रहे हैं। हम लोगों ने कर्नाटक में बीजेपी को हराया है। इसके साथ ही उन्होंने तेलगांना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई है। https://twitter.com/ANI/status/1672141386270015488?s=20

15 पार्टियों के नेता बैठक में शामिल

JDU, RJD, AAP, DMK, TMC, CPI, CPM, CPI (ML), PDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, शिवसेना, सपा, JMM और NCP।

मीटिंग में शामिल हैं ये नेता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नेता एम के स्टालिन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य और महबूबा मुफ्ती। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, NCP के शरद पवार और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, सपा के अखिलेश यादव, JMM के हेमंत सोरेन शुक्रवार को पटना पहुंचे। बिहार से JDU से नीतीश कुमार और RJD से तेजस्वी यादव बैठक में शामिल हैं। बैठक में लालू यादव भी पहुंच गए हैं।

अमित शाह ने कसा तंज

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर जम्मू दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि, आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। विपक्ष के सारे नेता एक मंच पर आ रहे हैं। वे संदेश देना चाहते हैं कि हम बीजेपी और मोदी जी को चुनौती देंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि, कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं। अगर आ भी गए तो 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है। https://twitter.com/ANI/status/1672139115079540737?s=20 अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts