भोपाल में संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह, इन मंत्रियों को मिला बेस्ट मंत्री का अवॉर्ड

Follow on Google News
भोपाल में संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह, इन मंत्रियों को मिला बेस्ट मंत्री का अवॉर्ड
मध्यप्रदेश विधानसभा की ओर से संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हुए। इसमें उत्कृष्ट मंत्री, विधायक समेत अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ मौजूद रहे।

समारोह में शामिल हुए ये दिग्गज

इस समारोह में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पुरस्कार समिति के सभापति एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और सभी विधायक मौजूद हैं।

3 मंत्रियों को मिला बेस्ट मंत्री का अवॉर्ड

लोकसभा स्पीकर ने एमपी के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बेस्ट मंत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया।

इन विधायकों को उत्कृष्ट विधायक अवॉर्ड मिला

भीकनगांव खरगोन से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह और महिदपुर से बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान को उत्कृष्ट विधायक अवॉर्ड दिया गया। ये भी पढ़ें : Ukraine के सूमी शहर में फंसे MP के 35 छात्र बाहर निकले : गृह मंत्री
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts