People's Update
Friday, March 6, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 6, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?
    राष्ट्रीय

    Parliament Session 2024 : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष ने लगाए 'NEET-NEET' के नारे, राहुल बोले- संविधान पर हमले स्वीकार नहीं

    Publish Date: 24 Jun 2024, 4:29 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    Parliament Session: नई सरकार बनने के बाद आज (24 जून) से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सदन में सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के रूप में शपथ ली। इस दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘मोदी मोदी' और ‘जय श्री राम' के नारे लगाए। बीजेपी सांसद और प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई। [caption id="attachment_123020" align="aligncenter" width="600"] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के रूप में शपथ ली।[/caption] संसद शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी के नेता और सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

    लाइव अपडेट्स...

    NEET परीक्षा को लेकर विपक्ष ने शिक्षा मंत्री को घेरा

    नीट (NEET) परीक्षा को लेकर विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री को घेर रहा है। आज जब संसद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सांसद के रूप में शपथ ले रहे थे, तब विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया और 'नीट-नीट' के नारे लगाए।

    राहुल गांधी बोले- हम संविधान पर किए जा रहे हमले को स्वीकार नहीं करेंगे

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष के प्रदर्शन और संसद में संविधान की प्रतियां पकड़ने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संविधान पर हमला स्वीकार्य नहीं है। हिंदुस्तान के संविधान को कोई ताकत छू नहीं सकती है।

    संविधान की कॉपी लेकर रकीबुल हुसैन ने ली शपथ

    के सुरेश और केटी आर बालू ने नहीं ली शपथ

    कांग्रेस सांसद के सुरेश, डीएमके के केटी आर बालू और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय को भी राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ पीठासीन सभापतियों के पैनल में चुना गया है। लेकिन, उन्होंने शपथ नहीं ली। पार्टी ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब के निर्वाचन पर आपत्ति जताई है। विपक्षी दल का कहना है कि इस पद पर निर्वाचन के लिए उसके 8 बार के सदस्य सुरेश की अनदेखी की गई है।

    राज्य मंत्रियों ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली

    राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, संजय सेठ, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांतो मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, भूपति राजू, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बांभणिया और मुरलीधर मोहोल ने निचले सदन की सदस्यता ग्रहण की।

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

    भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर

    सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भर्तृहरि महताब ने राष्ट्रपति भवन में सदन के सदस्य और कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के रूप में शपथ ली थी। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। देखें VIDEO- https://x.com/psamachar1/status/1805143067097203023

    भारतीय संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा - किरेन रिजिजू

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- मैंने सभी नेताओं से मुलाकात की है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि भारतीय संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति मूल रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने और नए अध्यक्ष के चुनाव में मदद करने के लिए होती है।

    वायनाड से राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर

    18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने जानकारी दी कि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

    संसद शुरू होने से पहले पीएम मोदी का संबोधन

    25 जून न भूलने वाला दिवस

    पीएम मोदी ने कहा कि कल 25 जून हैं। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 वर्ष हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था। इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी ये संकल्प करेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी और लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया गया था।

    देश के नागरिकों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया - PM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, अगर हमारे देश के नागरिकों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने सरकार की नीतियों और नीयत पर मुहर लगाई है। मैं आप सभी के समर्थन और भरोसे के लिए आभारी हूं। सरकार चलाने के लिए बहुमत ज़रूरी है, लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति ज़रूरी है।

    संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय - PM

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव मय है,यह वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हमारे अपने नए संसद में यह शपथ हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुराने संसद में होती थी। आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर मैं सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं सबका अभिनंदन करता हूं और सबको शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि संसद का ये गठन भारत के सामान्य मानवी के संकल्पों की पूर्ति का है। नए उमंग नए उत्साह के साथ नई गति प्राप्त करने के लिए ये अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। श्रेष्ठ भारत के निर्माण और विकसित भारत का लक्ष्य ये सारे सपने लेकर आज 18वीं लोकसभा का प्रारंभ हो रहा है। विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से, बहुत ही गौरवमय तरीके से संपन्न होना, ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। करीब 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

    लोकसभा के पहले सत्र में क्या होगा

    18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो गया है, जो 3 जुलाई तक चलेगा। राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान क्या होगा…
    • लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव : सत्र के पहले तीन दिनों में लोकसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।
    • नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण : 24 से 26 जून के बीच लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे।
    • राष्ट्रपति का अभिभाषण : 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।
    • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा : अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संसद में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय कराए जाने की उम्मीद है।
    • धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में विपक्षी दल आक्रामक रुख अपना सकते हैं।

    27 जून को शुरू होगा राज्यसभा का 264वां सत्र

    27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र भी शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा। प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय करा सकते हैं।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    ट्रंप की चेतावनी-बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    ‘वृषकर्मा’ में दिखेगा नागा का दमदार एक्शन अवतार :रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    जयपुर में हादसा :नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    रिटायर होना चाहता है सुपरहीरो :फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

    Investment In Ayodhya :अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....