Paris Olympic 2024 : भारत की माटी में कदम रखते ही भावुक हुईं विनेश फोगाट, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

नई दिल्ली। पेरिस में आयोजित ओलंपिक-2024 में भाग लेने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगट भारत लौट आई हैं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विनेश ने कहा- "पूरे देशवासियों का बेहद धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।" अपना स्वागत देखकर विनेश भावुक हो उठीं।
पहलवान साक्षी मलिक ने कहा- "मैं चाहती हूं कि विनेश को मान-सम्मान ज्यादा से ज्यादा प्राप्त हो... उन्होंने (भारत सरकार ने) इसके मेडल के लिए पूरी मदद की।"
देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1824689772989718799
विनेश फोगाट के भाई हरिंदर पूनिया ने कहा- "सभी लोग उनको हौसला देने के लिए आगे आ रहे हैं। वो पदक नहीं जीत सकी, लेकिन इससे हमारा हौसला कम नहीं हुआ है।"
पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा-"विनेश फाइटर थी, फाइटर है और फाइटर रहेगी और हमारे लिए वो चैंपियन है। हम उसका चैंपियन की तरह स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।"
विनेश का स्वागत करने पहुंचे कई पहलवान
विनेश को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा- "देशवासी उन्हें प्यार दे रहे हैं, आप देख सकते हैं कि देश ने उनका किस तरह स्वागत किया है।" भारतीय पहलवान सत्यव्रत कादियान ने कहा- "विनेश फाइटर थी, फाइटर है और फाइटर रहेगी और हमारे लिए वो चैंपियन है। हम उसका चैंपियन की तरह स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।"