PlayBreaking News

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम के ससुर की भैंस चर्चा में... मांगा कुछ और मिला कुछ

Follow on Google News
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम के ससुर की भैंस चर्चा में... मांगा कुछ और मिला कुछ
स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोवर अरशद नदीम पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना करिश्मा दिखा चुके हैं। वो पाकिस्तान के इकलौते खिलाड़ी बने जिसने व्यक्तिगत रूप से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही 40 साल बाद ओलंपिक में पाकिस्तान के मेडल के सूखे को भी खत्म किया। इस समय वो पाकिस्तान में सबसे चर्चित सेलिब्रिटी हैं। मेडल जीतने के बाद पूरे पाकिस्तान से उनके लिए तरह-तरह के तोहफे आ रहे हैं। शहजाद अकील नाम के शख्स ने नदीम के घर जाकर हाथ में नोटों की गड्डी थमाते हुए फोटो खिंचवाई थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और सराहा भी था। उनके ससुर ने नदीम को तोहफे में भैंस देकर सबसे अधिक सुर्खी बटोरी। तोहफे में मिले भैंस को लेकर नदीम की प्रक्रिया सामने आई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

5-6 एकड़ जमीन दे देते - नदीम

जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरशद नदीम कई न्यूज चैनल्स पर इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक टीवी इंटरव्यू में वो अपने ससुर से तोहफे में मिले भैंस का जिक्र करते हुए कहते हैं, “मेरी पत्नी बोली अब्बू ने तोहफे में भैंस दी है। मैंने कहा इसकी जगह वो मुझे 5-6 एकड़ जमीन दे सकते थे। ईश्वर की कृपा से वो बहुत अमीर हैं और उन्होंने भैंस दी। चलो भैंस भी ठीक है।” अरशद का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस जवाब से पत्रकार के साथ नदीम भी हंसते हैं। इंटरव्यू में नदीम के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

तोहफे में भैंस है परंपरा का हिस्सा

गोल्ड मेडल जीतने के बाद नदीम को तोहफे में भैंस देने का कारण बताते हुए उनके ससुर मुहम्मद नवाज ने कहा था कि नदीम ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ इंसान है। गांव में भैंस को तोहफे में देना सम्मानजनक माना जाता है। यह हमारी पुरानी परंपरा है। उन्होंने भैंस को उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान’ करार दिया था। नदीम की इस बहुमूल्य उपलब्धि के लिए पाकिस्तान सरकार उन्हें हिलाल-ए-इम्तियाज़ से सम्मानित करेगी। यह पाकिस्तान को तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

ओलंपिक में नदीम ने रचा इतिहास

अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो फाइनल मुकाबले में 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। ओलंपिक के इतिहास में यह अभी तक का सबसे लंबा थ्रो है। इसी मुकाबले में भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। ये भी पढ़ें- एक बार फिर प्यार में पड़े Hardik Pandya! इस सेलिब्रिटी के साथ मना रहे छुट्टियां
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts