रायसेन: पारतलाई में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

ग्राम पंचायत पारतलाई में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने गुरुवार को बुलडोजर से हटाया। कई महीनों से बंद सार्वजनिक रास्ता अब खुल गया है। रास्ता खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
रायसेन: पारतलाई में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
पारतलाई में बुलडोजर एक्शन

रायसेन। तहसीलदार दिनेश बर्गले और एसडीओपी नीलम चौधरी के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को करीब दो घंटे तक समझाइश दी, लेकिन वे अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। 

2 घंटे समझाइश के बाद हुई कार्रवाई

कार्रवाई तहसीलदार दिनेश बर्गले, एसडीओपी नीलम चौधरी के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को करीब दो घंटे तक समझाइश दी। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: दमोह में वन भूमि से हटाई गई अस्थाई झोपड़ी, वन विभाग ने कराया अतिक्रमण मुक्त

कीचड़ और गंदगी से परेशान थे ग्रामीण

पारतलाई में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। ग्रामीणों को कीचड़, दलदल और गंदगी से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत पारतलाई के सरपंच प्रतिनिधि राजीव ठाकुर लगातार प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तहसीलदार द्वारा करीब पांच दिन पूर्व पुनः नोटिस भी जारी किया गया था, इससे पहले भी अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी हो चुके थे।

Breaking News

अधिकारियों से अभद्र व्यवहार की बात सामने आई

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा राजस्व और पुलिस अधिकारियों, नायब तहसीलदार, पटवारी और पंचायत कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई। तहसीलदार दिनेश बर्गले ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीओपी नीलम चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रिंसिपल की हत्या की खौफनाक कहानी: 10वीं के छात्रों ने 27 बार चाकू गोदा, आखिरी शब्द ‘बाबू’ बना पुलिस के लिए बड़ा सुराग

प्रस्तावित सड़क निर्माण का रास्ता साफ

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद प्रस्तावित सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ होगा। सड़क बनने से क्षेत्र में फैली गंदगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सरपंच रामसिया राजीव ठाकुर ने कहा कि शासकीय भूमि पर बहुत पहले से अतिक्रमण चल रहा था और आज की कार्रवाई जनहित की कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि जल्द सड़क निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts