Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पलकमती घाट पर चला सफाई अभियान, BJP कार्यकर्ताओं ने दिया ‘नमामि पलकमती’ का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोहागपुर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पलकमती नदी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर घाट से कचरा और झाड़ियां हटाईं। इस दौरान लोगों को नदी को साफ रखने और आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया गया।
पलकमती घाट पर चला सफाई अभियान, BJP कार्यकर्ताओं ने दिया ‘नमामि पलकमती’ का संदेश
पलकमती घाट पर सफाई करते कार्यकर्ता

सोहागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सोहागपुर में पलकमती नदी घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुए अभियान में घाट और उसके आसपास सफाई की गई। अभियान के दौरान नदी किनारे जमा कचरा, पॉलीथिन और अनावश्यक झाड़ियों को हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने सफाई के साथ लोगों को नदी और घाट को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।

घाट की सफाई में जुटे कार्यकर्ता

स्वच्छता अभियान के दौरान पलकमती नदी घाट पर काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने मिलकर अलग-अलग हिस्सों में सफाई की और वहां जमा कचरे को हटाया। सफाई के बाद घाट का स्वरूप बेहतर नजर आया। अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि नदी और उसके आसपास का क्षेत्र साफ रखना केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

भोपाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, बड़े घाटों पर क्रेन-पोकलेन और 24 घंटे रहेंगे गोताखोर

लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

अभियान के दौरान आम लोगों से नदी में कचरा और पॉलीथिन नहीं डालने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ और ‘नमामि पलकमती’ के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी घाट की सफाई के साथ लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एसडीएम बबीता राठौर, सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अर्चना साहू, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी और मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता गोपाल माहेश्वरी और जिला मंत्री पुष्पा वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

अभियान में पार्षद कविता साहू, रविशंकर उइके, दीपक साहू, राकेश चौरसिया, जगदीश अहिरवार, गौरव अग्रवाल, अभिनव पालीवाल, मिथुन सांवरिया, शिवकुमार पटेल और लक्की किसनानी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। बीईओ राकेश धुर्वे और जन अभियान परिषद से किशोर धनुश्री परसाई की भी मौजूदगी रही। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी तथा प्रशासनिक कर्मचारी भी अभियान का हिस्सा बने।

PU Special : एमपी में यात्री बसों की फिटनेस क्रॉस चेक करेगा परिवहन विभाग, इमरजेंसी गेट की जगह सीटें मिलीं तो एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट

लगातार स्वच्छता पर दिया जोर

कार्यक्रम के समापन पर पलकमती नदी घाट और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक दिन की सफाई के साथ जिम्मेदारी खत्म नहीं होती, बल्कि नियमित रूप से घाट की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। लोगों को भी आसपास साफ-सफाई रखने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts