Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका का ईरान से सीधा संपर्क! ट्रंप ने क्यों कहा- युद्ध अब खत्म होने….?

अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होने की ओर है और ईरान ने अमेरिका से सीधे संपर्क कर समझौते की इच्छा जताई है। आइए जानतें हैं ट्रंप ने ईरान से और क्या कहां।
अमेरिका का ईरान से सीधा संपर्क! ट्रंप ने क्यों कहा- युद्ध अब खत्म होने….?
अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि यह संघर्ष अब संभवतः खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है और उसने सीधे अमेरिकी पक्ष से संपर्क भी किया है।

ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने की ओर

बुधवार को नॉर्थ कैरोलिना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि उनकी नजर में अमेरिका-ईरान युद्ध फिलहाल किस दौर में है। इस पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दोनों देश अब युद्ध के आखिरी चरण की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और अब आगे की बातचीत किस तरह होती है, यह देखना होगा।

क्या ईरान ने अमेरिका से सीधे संपर्क किया?

जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि ईरान ने अमेरिका तक अपना संदेश किसी मध्यस्थ के जरिए पहुंचाया या सीधे संपर्क किया, तो ट्रंप ने साफ तौर पर कहा- सीधे। यानी ट्रंप के मुताबिक ईरान ने किसी तीसरे देश के जरिए नहीं, बल्कि सीधे अमेरिका से संपर्क किया है। हालांकि, बातचीत किस स्तर पर हुई और इसमें क्या प्रस्ताव रखा गया, इसकी जानकारी ट्रंप ने नहीं दी।

ये भी पढ़ें: 20 दिन का अनशन खत्म! जरांगे ने सरकार को दिया 90 दिन का अल्टीमेटम

ब्याज दरों और बढ़ती कीमतों पर भी सवाल

पत्रकारों ने ट्रंप से युद्ध के कारण बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों को लेकर भी सवाल किया। उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के साथ संघर्ष की वजह से महंगाई पर असर पड़ रहा है और इसी कारण ब्याज दरों में बदलाव किया जा रहा है। ट्रंप ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों को लेकर जो कदम उठाए जा रहे हैं, उनका मकसद ईरान को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इस समय अमेरिका की अर्थव्यवस्था इतिहास में सबसे मजबूत स्थिति में है।

होर्मुज को लेकर तनाव अभी बरकरार

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। जून में दोनों पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें इस बेहद अहम समुद्री रास्ते को दोबारा खोलने की योजना शामिल थी। इसे बड़े शांति समझौते की दिशा में एक शुरुआती कदम माना गया था।

Breaking News

कैसे शुरू हुआ था संघर्ष?

अमेरिका और इजरायल ने फरवरी में ईरान के खिलाफ बड़े हमले शुरू किए थे। इन हमलों में सरकारी इमारतों, सैन्य ठिकानों, मिसाइल से जुड़े ढांचे और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया था। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। धीरे-धीरे यह संघर्ष दूसरे इलाकों तक भी फैल गया। हालांकि, युद्ध के बीच इसे खत्म करने के लिए कूटनीतिक स्तर पर बातचीत और प्रयास भी जारी रहे हैं। अब ट्रंप के ताजा बयान से एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष वास्तव में खत्म होने की दिशा में बढ़ रहा है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts