Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर... दीवार फांदकर घुसे थे 6 आतंकवादी; तहरीक-ए-जिहाद ने ली जिम्मेदारी

Follow on Google News
पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर... दीवार फांदकर घुसे थे 6 आतंकवादी; तहरीक-ए-जिहाद ने ली जिम्मेदारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ है। यहां के पंजाब प्रांत में हथियारों से लैस 6 आत्मघाती हमलावर एयरफोर्स के ट्रेनिंग बेस में घुस गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि बाकी 3 को घेर लिया गया है। पाक सेना ने एक बयान में कहा कि, मुठभेड़ के दौरान एक फ्यूल टैंकर और 3 एयरक्राफ्ट तबाह हो गए। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने ली है।

सीढ़ी के जरिए दीवार फांदकर दाखिल हुए थे आतंकी

पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने कहा कि, समय रहते हमारे सैनिकों ने एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया। 4 नवंबर 2023 सुबह पाकिस्तान एयरफोर्स के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि अन्य तीन को घेर लिया गया। एयरबेस के अंदर और आसपास के इलाकों में फाइनल ऑपरेशन चल रहा है। आतंकी सीढ़ी के जरिए दीवार फांदकर एयरबेस में दाखिल हुए थे। आतंकियों ने हमले में तीन ग्राउंडेड लड़ाकू विमान और एक ईंधन टैंकर को नष्ट कर दिया है।

क्या है तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान

तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने मियांवाली के एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही दावा किया है कि, इसमें कई आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं। तहरीक-ए-जिहाद एक आतंकी संगठन है, इसे एक रहस्यमयी संगठन कहते हैं क्योंकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। तहरीक-ए-जिहाद पहले चमन, बोलान, स्वात के क्षेत्र कबल और लकी मरूत में हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि, कई हमलों में ये संगठन शामिल नहीं था फिर भी इसने हमले की जिम्मेदारी ले ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तहरीक-ए-जिहाद को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से समर्थन मिलता है। जिन आतंकी हमलों की TTP जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है, उसे तहरीक-ए-जिहाद के सिर डाल दिया जाता है। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हैंड ग्रेनेड विस्फोट, एक बच्चे की मौत; 8 अन्य घायल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts