ENG vs PAK :सुपर-8 में PAK हारा तो सेमीफाइनल से कट सकता है पत्ता! तारिक की फिरकी पूरे टूर्नामेंट की सबसे कड़ी चुनौती

आज के मैच में कैंडी के मैदान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Follow on Google News
सुपर-8 में PAK हारा तो सेमीफाइनल से कट सकता है पत्ता! तारिक की फिरकी पूरे टूर्नामेंट की सबसे कड़ी चुनौती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच कैंडी स्थित पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

    PAK के सामने इंग्लैंड के रिकॉर्ड्स हावी

    इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 9 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा और एक का नतीजा नहीं निकल सका। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 2024 में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।

    यह भी पढ़ें: T20 world Cup : हार पर हाहाकार, अक्षर पटेल को नहीं खिलाने पर हंगामा, वाशिंगटन सुंदर के चयन पर सवाल  

    इंग्लैंड के जैकब बेथल हाईएस्ट स्कोरर

    टी- 20 वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की बल्लेबाजी का जिम्मा जैकब बेथेल ने बेखौफ अंदाज में संभाला है। वह टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। बेथेल ने 5 मैचों में 132.72 के स्ट्राइक रेट से कुल 146 रन बनाए हैं, जिसमें एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा।

    वहीं गेंदबाजी विभाग में आदिल रशीद ने इंग्लैंड के लिए टॉप विकेट टेकर बने हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 8.03 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके हैं जिससे टीम को बॉलिंग डिपार्टमेंट में काफी मदद मिली है।

    बारिश बिगाड़ सकती है मैच

    आज के मैच में कैंडी के मैदान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत जताई गई है, ऐसे में मैच के दौरान हल्का व्यवधान पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

    पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts