PlayBreaking News

गुना:आधे घंटे तक पटरियों पर तड़पती रही युवती, बुजुर्ग ने दिखाई इंसानियत; मामले की जांच में जुटी पुलिस

गुना के बजरंगगढ़ ओवरब्रिज पर शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती के रेलवे ट्रैक पर गिरने की घटना से सनसनी फैल गई। युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में पटरियों पर पड़ी रही, लेकिन काफी देर तक उसे तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए मदद के लिए पहल की।
Follow on Google News
आधे घंटे तक पटरियों पर तड़पती रही युवती, बुजुर्ग ने दिखाई इंसानियत; मामले की जांच में जुटी पुलिस
AI GENERATED IMAGE

गुना। घटना के बाद घायल युवती को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती एक आरक्षक की बेटी बताई जा रही है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरी युवती

शहर के बजरंगगढ़ ओवरब्रिज पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 19 वर्षीय युवती रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। युवती सीधे रेलवे पटरियों पर खड़े एक इंजन के सामने पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वह पटरियों पर तड़पती रही। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि लोको पायलट ने युवती को घायल अवस्था में देखा, लेकिन वह नीचे उतरकर मदद के लिए नहीं आया। इस दौरान कई राहगीर भी वहां से निकले, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

लोको पायलट ने नहीं की मदद 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय एक रेलवे इंजन ट्रैक पर खड़ा था और पास की दूसरी पटरी पर भी एक इंजन मौजूद था। बताया जा रहा है कि घायल युवती को देखने के बावजूद तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। इस दौरान कई राहगीर भी वहां से गुजरे। काफी समय तक युवती घायल अवस्था में पटरियों पर पड़ी रही।

बुजुर्ग ने दिखाई संवेदनशीलता

करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की नजर घायल युवती पर पड़ी। उन्होंने उसकी मदद करने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह उसे उठा नहीं सके। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल ऑटो की व्यवस्था कर युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: MP बना लैटिन अमेरिका-कैरिबियन देशों के निवेश का नया केंद्र, इंदौर में ग्लोबल ट्रेड फोरम में खुलीं कारोबार की नई राहें

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवती आरोन में पदस्थ एक आरक्षक की पुत्री है और नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले पांच-छह दिनों से कोचिंग भी नहीं जा रही थी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवती ओवरब्रिज से गिरी है या किसी अन्य कारण से नीचे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है और फिलहाल उसकी स्थिति बयान देने योग्य नहीं है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts