Oscar 2024 : क्या है मलयालम फिल्म '2018 एवरीवन इज ए हीरो' की कहानी, जिसने 21 फिल्मों को पीछे छोड़ ऑस्कर में बनाई जगह; सिर्फ 30 करोड़ में बनी थी मूवी

Follow on Google News
Oscar 2024 : क्या है मलयालम फिल्म '2018 एवरीवन इज ए हीरो' की कहानी, जिसने 21 फिल्मों को पीछे छोड़ ऑस्कर में बनाई जगह; सिर्फ 30 करोड़ में बनी थी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क। मलयालम फिल्म '2018’ को भारत की ओर से ऑस्कर्स 2024 में ऑफिशियल एंट्री मिली है। इस फिल्म को 'एवरीवन इज ए हीरो' के नाम से भी जाना जाता है। जूरी ने बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म की कैटेगरी के लिए जूड एंथनी जोसेफ के निदेशक में बनी इस फिल्म को चुना। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी दी। 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।

तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड

'2018 एवरीवन इज ए हीरो' फिल्म 5 मई 2023 को मलयालम सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी और जून में ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने मलयालम बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह फिल्म इस साल की मलयालम फिल्मों में से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 92.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 180 करोड़ रहा। फिल्म में टोविनो थॉमस, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली समेत कई कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को 30 करोड़ में बनाया गया था।

केरल के विनाशकारी बाढ़ की कहानी पर आधारित है फिल्म

फिल्म साल 2018 में केरल में आई विनाशकारी बाढ़ की कहानी पर आधारित है। जिसने पूरे राज्य में तबाही मचा दी थी, इसमें 483 लोगों की जान चली गई थी। केरल में आई ये बाढ़ 100 साल में सबसे भयानक बाढ़ बताई गई थी। मूवी में बाढ़ के सामने इंसानियत की जीत को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। केरल में आई बाढ़ ने कुछ हिस्सों को बुरी तरह से नष्ट कर दिया था,  इस दौरान केरल से आम लोगों के साहस और हौसले की कहानियां सामने आईं। जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में ऐसे आम लोगों की कहानी को दर्शाया गया है, जिन्होंने मिल-जुल कर मुश्किलों का सामना किया।

ऑस्कर में इस कैटेगिरी के लिए नॉमिनेशन

'2018 एवरीवन इज ए हीरो' फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

कलाकारों ने जाहिर की खुशी

अपनी खुशी जाहिर करते हुए कलाकार टोविनो थॉमस ने कहा, 'ऑस्कर के लिए भारत की इस फिल्म को चुना जाना वास्तव में हमारी फिल्म के लिए एक बेहद यादगार पल बन गया है। यह सिर्फ एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए गर्व का क्षण नहीं है, बल्कि पूरी टीम के लिए।

ये फिल्में भी हुईं थी शॉर्टलिस्ट

बता दें की ऑस्कर्स के लिए इंडिया की तरफ से 22 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिनमें से द केरल स्टोरी (हिंदी), 16 अगस्त, 1947 (तमिल) बालागम (तेलुगू), वालवी (मराठी), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी), बाप्ल्योक (मराठी) और मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे (हिंदी) जैसी फिल्में शामिल थी।

2002 में नॉमिनेट हुई थी लगान

2001 में आई आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के बाद से कोई भी इंडियन फिल्म ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट नहीं हुई थी। इससे पहले नरगिस की फिल्म मदर इंडिया और मीरा नायर की मूवी सलाम बॉम्बे अंतिम पांच में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी।

2023 ऑस्कर में इंडिया को मिले दो अवॉर्ड

  • नाटू-नाटू - बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
  • द एलिफेंट व्हिस्परर्स - बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री
(इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Oscar Awards 2023: पहली बार भारत को दो अवॉर्ड, नाटू, नाटू बेस्ट सॉन्ग, एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts