Oscar Awards 2023: पहली बार भारत को दो अवॉर्ड, नाटू, नाटू बेस्ट सॉन्ग, एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री

Follow on Google News
Oscar Awards 2023: पहली बार भारत को दो अवॉर्ड, नाटू, नाटू बेस्ट सॉन्ग, एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क। 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 में भारत का जलवा नजर आया। फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला तो द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक मौका है। 'द एलीफेंट व्हिस्परर' एक तमिल भाषा की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। फिल्म को अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने कहा- हमने किसी भी इंडियन प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर जीता है। दो महिलाओं ने ये कर दिखाया।

गुनीत बोलीं- भारत के लिए दो महिलाओं ने ये कर दिखाया

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- यह रात ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। दो महिलाओं ने ये कर दिखाया। उन्होंने आगे लिखा- थैंक यू मॉम डैड गुरुजी शुकराना मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, WME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी। तीन महीने की सालगिरह मुबारक हो बेबी! इस कहानी को लाने और बुनने के लिए कार्तिकी और देखने वाली सभी महिलाओं को… भविष्य ओडेशियस है और भविष्य यहां है, लेट्स गो, जय हिन्द।

क्या है फिल्म की कहानी

वहीं डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्वेस ने लिखा- यह अवॉर्ड मेरी मातृभूमि भारत के लिए। डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है।

नाटू-नाटू को भी मिला ऑस्कर

इस फिल्म ने भारत के साल 2023 का पहला ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। एस राजमौलि की फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में नामित किया गया था। इस लिस्ट में कुल 16 गाने थे। इनमें से 15 को पीछे छोड़ नाटू-नाटू बाजी मारी है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

चुनिंदा कैटेगरी के विजेताओं की लिस्ट

  कैटेगरी विनर
1 बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म फिल्म पिनोच्चियो
2 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के हुई क्वान
3 बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस जेमी ली कर्टिस
4 बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म नवलनी
5 लाइव एक्शन शॉर्ट एन आयरिश गुडबाय
6 बेस्ट सिनेमैटोग्राफी ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
7 मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग द व्हेल
8 कास्ट्यूम डिजाइन ब्लैक पैंथर
9 बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
10 बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स
11 बेस्ट ओरिजिनल स्कोर वोल्कर बर्टेलमैन
12 बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वन्स
13 बेस्ट एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर
14 बेस्ट एक्ट्रेस मिशेल योह
15 बेस्ट पिक्चर एवरीथिंग एवरीवन ऑल एट वन्स
16 ओरिजिलन सॉन्ग नाटू-नाटू, आरआरआर
17 डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट द एलिफेंट व्हिस्परर्स
ये भी पढ़ें- Oscar 2023: आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास, ऑस्कर की बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला गीत बना
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts