नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 13 आम लोगों की मौत हो गई। सेना ने घटना की 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दिया है। सेना ने बताया कि इस दौरान एक सैन्यकर्मी शहीद हुआ है और कई अन्य सैनिक घायल हो गए। वहीं नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने का वादा किया है। वहीं इस पूरे मामले पर राजनीति तेज हो गई है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1467380374514937859
ये भी पढ़े: नागालैंड: सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत, CM नीफियू ने दिए SIT जांच के आदेश
भारत सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा यह घटना हृदय विदारक है। भारत सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय वास्तव में क्या कर रहा है जब न तो नागरिक और न ही सुरक्षाकर्मी हमारी भूमि में सुरक्षित हैं?
https://twitter.com/MamataOfficial/status/1467406495662837760?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1467406495662837760%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fnagaland-violence-many-killed-mamata-banerjee-rahul-gandhi-owaisi-express-heartfelt-condolences-2010970
हमें घटना की गहन जांच करनी चाहिए : ममता
वहीं ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लिखा, नागालैंड से चिंताजनक खबर। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हमें घटना की गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पीड़ितों को न्याय मिले।
https://twitter.com/asadowaisi/status/1467408202861928457
नॉर्थ ईस्ट में शांति नहीं, केवल हिंसा है: ओवैसी
ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, आज नागालैंड में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना। गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त किया जाना चाहिए। फ्रिंज समूहों के साथ उनके सभी शांति समझौते धोखा देने के लिए थे। नवंबर में मणिपुर में विद्रोहियों ने 7 अधिकारी को मार दिया था। नॉर्थ ईस्ट में में शांति नहीं, केवल हिंसा है।
नागालैंड में तनाव का यह है कारण
नागालैंड में रविवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब राज्य के कुछ युवाओं की मौत हो गई। मामला तब बढ़ा जब सुरक्षा बलों ने उन पर एनएससीएन के आतंकी होने पर संदेह के आधार पर तिरुगांव में कथित रूप से गोलीबारी की। यह मामला तब और बढ़ गया जब ग्रामीण घटना के विरोध में उतर आए और दावा किया कि युवक निर्दोष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पास के कोयला क्षेत्रों से लौट रहे थे। घटना के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने कई सुरक्षा वाहनों को आग लगा दी। उग्र ग्रामीणों को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को हवा में गोलियां चलानी पड़ी।
ये भी पढ़े: CM केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू, दिल्ली के गेस्ट टीचर्स के साथ प्रदर्शन कर ‘AAP’ पर बोला हमला