PlayBreaking News

High Court News :विधायक संजय पाठक द्वारा जज से संपर्क करने की कोशिश का मामला डबल बेंच में पहुंचा, सुनवाई 26 को

विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक द्वारा जज से संपर्क करने की कोशिश का मामला डबल बेंच में पहुंच गया है। अब इस मामले में हाईकोर्ट में 26 मार्च को सुनवाई होगी। याचिका में विधायक संजय पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Follow on Google News
विधायक संजय पाठक द्वारा जज से संपर्क करने की कोशिश का मामला डबल बेंच में पहुंचा, सुनवाई 26 को
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। कटनी से भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा हाईकोर्ट के जज को फोन करके संपर्क करने की कोशिश का मामला डिवीजन बेंच में पहुंच गया है। विधायक पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए दाखिल की गई याचिका पर मंगलवार को हुई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। बेंच ने मामले पर 26 मार्च को विचार करने कहा है।

    शिकायत पर कार्रवाई नहीं

    कटनी के आशुतोष दीक्षित की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि पाठक परिवार से जुड़ी खदानों के मामले पर जस्टिस विशाल मिश्रा की अदालत में सुनवाई होना थी। 1 सितंबर 2025 को जस्टिस मिश्रा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि विधायक संजय पाठक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। जस्टिस मिश्रा ने याचिका की सुनवाई से खुद को अलग करके मामला प्र्रशासनिक स्तर पर चीफ जस्टिस को भेजने कहा था। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उसने भी इस मामले को लेकर एक शिकायत दी थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक पर कार्रवाई किए जाने की प्रार्थना करते हुए यह याचिका डिवीजन बेंच में दाखिल की गई।

    26 मार्च को सुनवाई

    मामले पर मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविन्द श्रीवास्तव, पुनीत श्रोती व राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली हाजिर हुए। बेंच ने इस याचिका पर 26 मार्च को सुनवाई करने के निर्देश दिए।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts