भारत का कड़ा रुख : विदेश मंत्रालय बोला- सिर्फ PoK पर ही होगी बात, तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं
रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, कहा- पाकिस्तान को खाली करना होगा अवैध कब्जा

नई दिल्ली। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ा कोई भी मुद्दा केवल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाया जाएगा, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी। मंगलवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान को अवैध रूप से कब्जा किए गए कश्मीर (PoK) को खाली करना ही होगा। उन्होंने दोहराया कि भारत की यह नीति पुरानी और स्थायी है, इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
पिछले 7 दिन में सेना और विदेश मंत्रालय की कई प्रेस कॉन्फ्रेंस
विदेश मंत्रालय ने 7 से 13 मई तक लगातार सात प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, जिसमें भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति, उपलब्धियों और पाकिस्तान के आरोपों पर जवाब दिए गए।- 7 मई: पहली ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की जानकारी दी गई।
- 8 मई: रणनीति और प्रोसेस पर विस्तार से चर्चा हुई।
- 9 मई: पाकिस्तान के झूठे आरोपों को खारिज कर ऑपरेशन की सफलता बताई गई।
- 10 मई: सीजफायर उल्लंघन और जवाबी हमले पर फ्री हैंड मिलने की पुष्टि हुई।
- 13 मई: रणधीर जायसवाल ने PoK और आतंकवाद पर भारत की स्थिति को साफ किया।





















