Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर:ऑनलाइन गेम खेलना पड़ा भारी, युवती से 1 लाख से ज्यादा की ठगी

ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती से 1 लाख 1 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामला अगस्त 2025 का बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ऑनलाइन गेम खेलना पड़ा भारी, युवती से 1 लाख से ज्यादा की ठगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर बढ़ती ठगी के बीच यह मामला एक चेतावनी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लालच देने वाले ऑफर्स से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत को पुलिस को दें। 

    गेम के जरिए फंसाकर पैसे कराए ट्रांसफर

    जानकारी के मुताबिक भदरोली गांव की रहने वाली युवती ठगी का शिकार हुई हैं। उन्होंने 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच मोबाइल पर एक ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया था। गेम के दौरान उन्हें ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने पहले छोटे-छोटे टास्क और रिवॉर्ड देकर उनका भरोसा जीता, फिर धीरे-धीरे उनसे पैसे ट्रांसफर करवाने लगे।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ‘HMS एनसन’ की एंट्री, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ब्रिटेन की परमाणु पनडुब्बी तैनात

    खाते से कटते पैसे देख हुआ शक

    युवती को ठगी का पता तब चला जब उनके मोबाइल पर बैंक खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने पूरी जानकारी देखी तो उनके खाते से कुल 1 लाख 1 हजार रुपये निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरु कल दी है। इसी के साथ पुलिस अब पुलिस बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts