Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रटेन में एक ईसाई, दो भारतीय मूल के सांसदों ने गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

Follow on Google News
ब्रटेन में एक ईसाई, दो भारतीय मूल के सांसदों ने गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

लंदन। ब्रिटेन की नई निर्वाचित संसद में भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा और ईसाई सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भगवद् गीता पर हाथ रख कर शपथ ली। इन दोनों के साथ ही लेबर पार्टी से जीते कनिष्क नारायण ने भी गीता से शपथ ली है। शिवानी और बॉब ने कंजर्वेटिव पार्टी से चुनाव जीते हैं। लेबर पार्टी के गढ़ में जीतीं: शिवानी ने लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की है, जो लेबर पार्टी का गढ़ माना जाता है। शिवानी ने यहां 37 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी को जीत दिलाई है। वहीं, बॉब ब्लैकमैन 2010 से हैरो ईस्ट से सांसद हैं। कनिष्क नारायण वेल आॅफ ग्लामोरगन सीट से लेबर पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। कुछ ब्रिटिश सिख सांसदों जैसे तन ढेसी और पहली बार सांसद बने गुरिंदर सिंह जोसन, हरप्रीत उप्पल, सतवीर कौर और वरिंदर सिंह जस ने सिख धर्मग्रंथों से शपथ लेने का विकल्प चुना।

लीसेस्टर से कंजर्वेटिव एमपी शिवानी राजा ने ऐतिहासिक जीत के बाद भगवद् गीता पर शपथ ली। लीसेस्टर शहर में हिंदुओं और पाकिस्तानी मुसलमानों के बीच टी20 एशिया कप के मैच के बाद सांप्रदायिक तनाव हुआ था। - हर्ष कुमार

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts