Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक बार फिर एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रहे विमान को वापस लौटना पड़ा

Follow on Google News
एक बार फिर एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रहे विमान को वापस लौटना पड़ा
हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच रास्ते में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर से संचालित यह विमान उड़ान के दौरान अचानक आई समस्या के कारण हांगकांग लौट गया। गनीमत रही कि विमान को सुरक्षित हांगकांग एयरपोर्ट पर उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल तकनीकी टीमें विमान की जांच में जुटी हैं ताकि समस्या की असली वजह पता चल सके।

लुफ्थांसा विमान को बम की धमकी, हैदराबाद पहुंचने से पहले यू-टर्न

इस घटना से पहले, लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट LH752 को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद उसे हैदराबाद हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते विमान को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट वापस लौटना पड़ा। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने कहा कि विमान को लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिला, वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों ने बम की धमकी का कारण बताया। इस अप्रत्याशित डायवर्जन ने यात्रियों के बीच घबराहट और चिंता बढ़ा दी।

अहमदाबाद विमान हादसे में 270 की मौत, जांच जारी

इसी बीच, अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अब तक का सबसे बड़ा दुखद हादसा बन गया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया जिसमें 270 लोगों की मौत हो गई। इस विमान में कुल 142 लोग सवार थे, जिसमें केवल एक यात्री ही जीवित बच पाया। हादसे के बाद एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था, पायलट ट्रेनिंग और रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। शोक में डूबे परिजनों ने एयरलाइन के प्रबंधन से जवाबदेही और सुरक्षा मानकों में सुधार की मांग की है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts