PlayBreaking News

Omicron Subvariant Cicada :क्या फिर लौटेगा कोरोना? ‘सिकाडा’ से बढ़ी चिंता, जानें कितना खतरनाक है और क्या हैं इसके लक्षण?

कोविड-19 का नया वेरिएंट ‘सिकाडा’ (BA.3.2) अमेरिका में चर्चा में है। यह ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट माना जा रहा है, जिसमें 70 से ज्यादा म्यूटेशन पाए गए हैं। एक्सपर्ट्स इसके लक्षण, गंभीरता और वैक्सीन की प्रभावशीलता पर नजर रख रहे हैं। जानें इस नए कोविड स्ट्रेन के लक्षण, फैलाव और स्वास्थ्य एजेंसियों की क्या चेतावनी है।
Follow on Google News
क्या फिर लौटेगा कोरोना? ‘सिकाडा’ से बढ़ी चिंता, जानें कितना खतरनाक है और क्या हैं इसके लक्षण?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। समय-समय पर इसके नए वैरिएंट सामने आते रहते हैं। हाल ही में अमेरिका में कोविड-19 का एक नया वेरिएंट चर्चा में आया है, जिसे ‘सिकाडा’ नाम दिया गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे BA.3.2 स्ट्रेन कहा जा रहा है, जो ओमिक्रॉन का ही एक सब-वेरिएंट माना जा रहा है। स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक यह वेरिएंट अमेरिका के कई राज्यों में फैल चुका है और दुनिया के कुछ अन्य देशों में भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है। नीचे जानते हैं इस नए वेरिएंट से जुड़ी अहम जानकारी।

    अमेरिका के कई राज्यों में मिले संकेत

    अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार इस वेरिएंट के संकेत वेस्टवॉटर सैंपल्स में भी मिले हैं। इन सैंपल्स के जरिए वैज्ञानिक यह पता लगाते हैं कि किसी इलाके में वायरस का फैलाव कितना है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और इलिनॉय जैसे राज्यों में इसके संकेत पाए गए हैं। पहली बार इस वेरिएंट का मामला जून 2025 में सामने आया था, जब नीदरलैंड्स से आए एक यात्री में यह संक्रमण पाया गया था।

    ‘सिकाडा’ नाम क्यों पड़ा?

    इस वेरिएंट को ‘सिकाडा’ नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह लंबे समय तक छिपे रहने के बाद अचानक सामने आया है। ठीक उसी तरह जैसे सिकाडा नाम का कीड़ा कई साल तक जमीन के अंदर रहने के बाद अचानक बाहर निकलता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस स्ट्रेन में लगभग 70 से 75 म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसे पहले के कई वेरिएंट्स से अलग बनाते हैं।

    क्या हैं इसके लक्षण?

    फिलहाल विशेषज्ञों का कहना है कि इस वेरिएंट के लक्षण लगभग वही हैं जो अन्य कोविड वेरिएंट्स में देखे गए हैं। इनमें शामिल हैं-

    • खांसी
    • बुखार या ठंड लगना
    • गले में खराश
    • नाक बंद होना
    • सांस लेने में दिक्कत
    • स्वाद और गंध का चले जाना
    • थकान
    • सिरदर्द
    • पेट से जुड़ी समस्याएं

    जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ एंड्रयू पेकोज़ के अनुसार इस वेरिएंट में काफी ज्यादा म्यूटेशन हैं, इसलिए यह इम्यून सिस्टम को अलग तरीके से प्रभावित कर सकता है।

    ये भी पढ़ें: Corona New Variant : फिर लौट रहा कोरोना? नए वैरिएंट ‘सिकाडा’ ने बढ़ाई टेंशन, 20 देशों में फैल चुका BA.3.2

    क्या यह ज्यादा खतरनाक है?

    एपिडेमियोलॉजिस्ट साइरा मदाद के मुताबिक अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि यह वेरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा कर रहा है। हालांकि वैज्ञानिक इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    एंटीबॉडी से बचने की क्षमता पर चिंता

    कुछ शुरुआती स्टडीज में यह सामने आया है कि यह स्ट्रेन एंटीबॉडी से बच निकलने की क्षमता रख सकता है। यानी यह सवाल उठ रहा है कि मौजूदा वैक्सीन इसके खिलाफ कितनी प्रभावी साबित होंगी। इस पर अभी शोध जारी है और वैज्ञानिक इसकी पूरी तरह जांच कर रहे हैं।

    विशेषज्ञों की सलाह

    स्वास्थ्य एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है।

    • भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें
    • लक्षण दिखने पर जांच कराएं
    • बीमार होने पर दूसरों से दूरी रखें

    विशेषज्ञों के अनुसार लक्षण भले ही सामान्य हों, लेकिन संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts