Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा:600 किलो चांदी ले जा रही वैन ट्रक से टकराई, 2 की मौत

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 600 किलो चांदी ले जा रही एक वैन और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
600 किलो चांदी ले जा रही वैन ट्रक से टकराई, 2 की मौत
AI Generated Image

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। करोड़ों रुपये की चांदी लेकर जा रही एक वैन डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में वैन सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

/img/116/1778855254217

चारोटी पुल पर सुबह हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 6:20 बजे चारोटी पुल पर हुई जो कासा पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वैन पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर ट्रक से भिड़ गई।

मुंबई से वापी जा रही थी चांदी की खेप

मुंबई स्थित मॉडिसन लिमिटेड की यह वैन गुजरात के वापी के लिए रवाना हुई थी। वैन का संचालन मॉडिसन लिमिटेड कर रही थी और इसमें 600 किलोग्राम चांदी की 20 प्लेटें रखी हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस खेप की कीमत 17 करोड़ों रुपए के करीब है।

ये भी पढ़ें: मथुरा: खाकी पर दाग! डायल 112 का सिपाही निकला गांजा तस्कर, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मात्रा में चांदी होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि वैन में रखी चांदी सुरक्षा पैकिंग में बंद थी इसलिए कीमती सामान सुरक्षित बच गया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को घेर लिया और सुरक्षा बढ़ा दी। हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ में गिद्धों की गिनती : गरुड़ ऐप से हर टीम की लाइव लोकेशन और डेटा पहुंचेगा कंट्रोल रूम

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि वैन से चांदी की खेप सुरक्षित बरामद कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts