Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में लगी आग :दो AC कोच जले, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के B1 और B2 एसी कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन रवाना होने से पहले हुए इस हादसे से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोच खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दो AC कोच जले, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई। आग ट्रेन के थ्री-टियर एसी कोच B1 और B2 में लगी थी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन शाम 7 बजे नामपल्ली स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी। इसी बीच कोचों से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन फायर इंजनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बड़ा हादसा टला

राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त प्रभावित कोचों में कोई यात्री मौजूद नहीं था। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts