PlayBreaking News

मेरठ के ‘ब्लू ड्रम’ जैसा कांड!प्रेमी के हाथ बांधे, पाइप से पीटा फिर 'ग्रीन ड्रम' में भरकर नाले में फेंका शव; प्रेमिका ने पति और भाई संग रची साजिश

महाराष्ट्र के ठाणे में मेरठ के ‘ब्लू ड्रम कांड’ जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला ने पति, भाई और साथी के साथ मिलकर अपने प्रेमी अरबाज की हत्या कर शव ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।
Follow on Google News
प्रेमी के हाथ बांधे, पाइप से पीटा फिर 'ग्रीन ड्रम' में भरकर नाले में फेंका शव; प्रेमिका ने पति और भाई संग रची साजिश

मेरठ के चर्चित ‘ब्लू ड्रम कांड’ की डरावनी कहानी अभी लोगों के जहन से उतरी भी नहीं थी कि महाराष्ट्र के ठाणे से वैसी ही एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। इस बार भी कहानी में प्रेम संबंध, साजिश, हत्या और ड्रम में छिपाई गई लाश शामिल है। ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या के लिए ऐसा जाल बुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अपने पति, भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया।

काम पर जाने की बात कहकर निकला, फिर कभी नहीं लौटा

मृतक की पहचान अरबाज मकसूद अली खान के रूप में हुई है। 3 अप्रैल को वह घर से यह कहकर निकला था कि काम के सिलसिले में दादर जा रहा है। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने पहले खुद तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसके पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: मेरठ : लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, शव के किए 15 टुकड़े, सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाया

कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस ने अरबाज की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन खंगाली। आखिरी लोकेशन वसई इलाके में मिली। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि अरबाज की प्रेमिका मेहजबीन शेख का फोन भी उसी इलाके में एक्टिव था। यहीं से पुलिस का शक गहराया। पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में वह लगातार पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में नीला ड्रम रिटर्न! पत्नी और आशिक ने मिलकर पति की लाश को नीले ड्रम में छिपाया, मासूम बेटे ने खोला राज

प्रेम संबंध बना मौत की वजह

पुलिस पूछताछ में मेहजबीन ने कबूल किया कि उसने अपने पति, भाई और एक साथी के साथ मिलकर अरबाज की हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अरबाज से पैसे वसूलना चाहते थे। जब उनकी योजना सफल नहीं हुई, तो उन्होंने अरबाज को पकड़ लिया। उसके हाथ बांधे गए और प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उन्होंने अरबाज के शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरा और मुंब्रा इलाके के एक नाले में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड ने पूरी कहानी सामने ला दी।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद : एक और ‘नीले ड्रम’ की धमकी, पत्नी बोली- 55 टुकड़े कर ड्रम में फ्रीज कर दूंगी! घबराया पति पहुंचा थाने

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस ने इस मामले में मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मेहजबीन का पति हसन और एक अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts