Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर : 13 भारतीयों सहित 16 क्रू मेंबर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
ओमान के पास समुद्र में पलटा तेल टैंकर : 13 भारतीयों सहित 16 क्रू मेंबर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मस्कट। ओमान के तट पर एक तेल टैंकर जहाज पलट गया। इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई समेत कुल 16 क्रू मेंबर्स सवार थे, ये सभी लापता बताए जा रहे हैं। घटना सोमवार (15 जुलाई) की है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। क्रू मेंबर्स की तलाश में दो दिनों से सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी का पता नहीं चल सका है।

यमन के अदन पोर्ट जा रहा था टैंकर

समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। डुक्म के पोर्ट टाउन के पास रास मद्रकाह से करीब 46 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में तेल टैंकर पलट गया। घटना सोमवार (15 जुलाई) की है। इस पर 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई नागरिक शामिल थे।

समुद्र में उल्टा पड़ा है तेल टैंकर

जानकारी के मुताबिक, जहाज अब भी समुद्र में उल्टा पड़ा हुआ है। इस जहाज में पानी घुस चुका है। हालांकि, इससे तेल लीक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जो टैंकर डूबा है, उसकी लोकेशन चार दिन पहले अपडेट की गई थी। LSEG के शिपिंग डेटा से पता चला कि, यह जहाज 2007 में बनाया गया 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर है। ऐसे छोटे टैंकर आमतौर पर छोटी यात्राओं के लिए तैनात किए जाते हैं। डुक्म पोर्ट ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, जो देश के तेल और गैस माइनिंग प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र है। यहां मौजूद तेल रिफाइनरी डुक्म के बड़े इंडस्ट्रियल एरिया का हिस्सा है, जो ओमान का सबसे बड़ा और इकलौता इकोनॉमिक प्रोजेक्ट है। ये भी पढ़ें- ट्रम्प पर फिर हमले की साजिश? कन्वेंशन सेंटर के बाहर चाकू लहरा रहे शख्स को पुलिस ने किया ढेर, AK-47 के साथ एक अन्य गिरफ्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts