PlayBreaking News

ओमान क्रिकेट को मिला नया कप्तान :यूपी के विनायक शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी, जतिंदर सिंह की लेंगे जगह

भारत में विनायक ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन वह बंगाल में कलकत्ता कस्टम्स क्लब के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। ओमान पहुंचने के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली।
Follow on Google News
यूपी के विनायक शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी, जतिंदर सिंह की लेंगे जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर विनायक शुक्ला को ओमान पुरुष क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। ओमान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि विनायक टीम की सफलता में लगातार अहम भूमिका निभाते रहे हैं और अब वह राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। 32 वर्षीय विनायक इससे पहले टीम के उपकप्तान थे। अब उन्होंने जतिंदर सिंह की जगह कप्तानी संभाल ली है, जिन्होंने हाल ही में ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान की अगुआई की थी।

कोच की सलाह पर 2021 में पहुंचे ओमान

विनायक शुक्ला का सफर संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। साल 2021 में अपने एक कोच की सलाह पर वह बेहतर अवसरों की तलाश में ओमान चले गए। शुरुआती दिनों में उन्होंने रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए 'नेशनल मेटल कैन्स' कंपनी में डेटा ऑपरेटर की नौकरी की। नौकरी के साथ उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और लगातार मेहनत के दम पर ओमान की राष्ट्रीय टीम में जगह बना ली।

क्या भारत में खेला है क्रिकेट?

भारत में विनायक ने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन वह बंगाल में कलकत्ता कस्टम्स क्लब के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। ओमान पहुंचने के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली। और फिर आगे उन्हें बेहतर अवसर भी मिले साथ ही बेहतर खेल की बदौलत ओमान बोर्ड ने उन्हें आज कप्तानी सौंपी है। 

यह भी पढ़ें: Shapoor Zadran Passes Away : अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन, भारत में चल रहा था इलाज

2024 में किया इंटरनेशनल डेब्यू

विनायक ने 14 दिसंबर 2024 को कतर के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से ओमान के लिए डेब्यू किया। इसके बाद 10 फरवरी 2025 को नामीबिया के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मुकाबला खेला। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने मिडिल ऑर्डर में तेज रन बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

अब तक उन्होंने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपयोगी पारियां खेली हैं। उनकी बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग क्षमता ने भी टीम को मजबूती दी है। इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें कप्तानी के रूप में मिला है।

यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Controversy : वायरल बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी...वैभव सूर्यवंशी के लिए कही यह बड़ी बात!

भारतीय मूल के खिलाड़ियों की बढ़ती पहचान

हाल के वर्षों में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी यूएई, अमेरिका, कनाडा और ओमान जैसी टीमों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। विनायक शुक्ला भी इसी सूची में शामिल हो गए हैं। उनका कप्तान बनना न सिर्फ उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत की जीत है, बल्कि उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है जो बेहतर अवसरों की तलाश में विदेशों का रुख करते हैं। ओमान क्रिकेट बोर्ड ने अपने संदेश में लिखा, "एक नए अध्याय की शुरुआत। ओमान क्रिकेट गर्व के साथ विनायक शुक्ला को पुरुष क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित करता है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में टीम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts