PlayBreaking News

Shapoor Zadran Passes Away :अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन, भारत में चल रहा था इलाज

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का गंभीर बीमारी HLH के कारण निधन हो गया। उनका इलाज पिछले कई महीनों से भारत के एनसीआर क्षेत्र में चल रहा था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें देश में क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताया।
Follow on Google News
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन, भारत में चल रहा था इलाज
Shapoor Zadran Passes Away

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कई महीनों से भारत के एनसीआर क्षेत्र में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार (7 जुलाई) को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि शापूर जादरान देश में क्रिकेट की मजबूत नींव रखने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। बोर्ड ने कहा कि खेल के प्रति उनका समर्पण, जुनून और मेहनत अफगानिस्तान क्रिकेट के विकास में हमेशा याद रखी जाएगी।

Twitter Post

गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की दुर्लभ इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें भारत लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पिछले साल से चल रहा था इलाज

शापूर के भाई घमई जादरान के अनुसार, उनका इलाज पिछले साल अक्टूबर से शुरू हुआ था। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भारत लाया गया था। करीब दो महीने पहले मई में अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने गए थे।

Sports News

ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

वनडे: 44 मैच, 43 विकेट

टी20 इंटरनेशनल: 36 मैच, 37 विकेट

अपनी तेज गेंदबाजी और जुझारू प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts