3,15,000 साल पुराने इंसान का चेहरा आया सामने, ये है दुनिया की सबसे पुरानी इंसानी तस्वीर

ब्राजीलिया (ब्राजील)। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे इंसान का चेहरा दोबारा बना दिया है, जो हमसे 3,15,000 साल पहले बिछड़ गया था। जीवाश्म के टुकड़ों से बनाई गई यह डिजिटल तस्वीर अब तक की सबसे पुरानी इंसानी शक्ल मानी जा रही है। इस तस्वीर में गहरे रंग का एक आदमी दिख रहा है, जिसके लंबे काले बाल, घनी दाढ़ी, गहरी आंखें, चौड़ी नाक और भरे हुए होंठ हैं। यह चेहरा मोरक्को के जेबेल इरहौद में एक खनिक को मिले अवशेषों के आधार पर बनाया गया है। यह जगह एक खनिज खदान है, जहां काम के दौरान ये प्राचीन अवशेष मिले थे।
मानव विकास के इतिहास को बदला
पहले किया था गलत आंकलन
कई चीजों से तैयार किया थ्री डी मॉडल
आर्टिस्टिक कल्पना का भी इस्तेमाल किया
रिसर्चर्स ने बताया कि ज्यादा रियलिस्टिक दिखने वाले मॉडल में थोड़ी आर्टिस्टिक कल्पना का भी इस्तेमाल किया गया है। ऐसे इसलिए क्योंकि स्किन का रंग, लाइटिंग, बालों का स्टाइल और दाढ़ी जैसी चीजें सिर्फ फॉसिल से पता नहीं लगाई जा सकतीं। इसके बजाय, ये चीजें प्राचीन और आधुनिक इंसानी आबादी पर की गई मानव-विज्ञान संबंधी रिसर्च पर आधारित थीं, जिससे यह पता चलता है कि लगभग 3,15,000 साल पहले उत्तरी अफ्रीका में रहने वाला कोई व्यक्ति कैसा दिखता होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि डिजिटल मॉडल यह नहीं दिखाते कि कोई खास व्यक्ति कैसा दिखता था, क्योंकि रिकंस्ट्रक्शन पूरा करने के लिए इस्तेमाल किए गए फॉसिल के टुकड़े शायद अलग-अलग लोगों के थे।




















