Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदिशा में हेलमेट-सीटबेल्ट अभियान, कलेक्टर-SP ने खुद पहनाया हेलमेट; नियम तोड़ने पर 25 चालान बनाए

विदिशा के नीमताल और गांधी चौक पर हेलमेट-सीटबेल्ट जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। अभियान में 100 से अधिक हेलमेट बांटे गए, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 चालान बनाए गए। अभियान 8 अक्टूबर तक चलेगा।
विदिशा में हेलमेट-सीटबेल्ट अभियान, कलेक्टर-SP ने खुद पहनाया हेलमेट; नियम तोड़ने पर 25 चालान बनाए
जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

विदिशा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को नीमताल और गांधी चौक पर हेलमेट-सीटबेल्ट जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी मौजूद रहे। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

कलेक्टर-SP ने खुद पहनाया हेलमेट

अभियान के दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी ने दोपहिया वाहन चालकों को खुद हेलमेट पहनाकर नियमित रूप से हेलमेट इस्तेमाल करने की अपील की। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों को भी हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

100 से ज्यादा हेलमेट बांटे

जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों को 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार में सफर करते समय सीटबेल्ट का नियमित इस्तेमाल करें।

Breaking News

नियम तोड़ने पर 25 चालान

जागरूकता अभियान के साथ यातायात नियमों की चेकिंग भी की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 चालान बनाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चल रहा अभियान

यह अभियान सेवा संकल्प अभियान के तहत विदिशा जिले में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, यातायात थाना प्रभारी आशीष राय, सूबेदार मेघा शर्मा सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ram Tiwari
By Ram Tiwari

Latest Posts