भोपाल में 28 साल बाद NSD की प्रस्तुति, भारत भवन में पहली बार होगा ‘भारंगम’

भारत भवन में आज से शुरू होगा भारत रंग महोत्सव, दो विदेशी प्रस्तुतियां भी होंगी
Follow on Google News
भोपाल में 28 साल बाद NSD की प्रस्तुति, भारत भवन में पहली बार होगा ‘भारंगम’

अनुज मैना- नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा भारत समेत नेपाल और श्रीलंका में भारत रंग महोत्सव (भारंगम) की प्रस्तुतियां शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में पहली बार 5 फरवरी से भोपाल में भी भारत रंग महोत्सव नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। समारोह के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भारत भवन में पांच दिन तक चलने वाले महोत्सव में कला प्रेमियों को अलग-अलग भाषाओं के नाटकों को देखने का अवसर मिलेगा। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा करीब 28 साल बाद भोपाल में कोई नाट्य प्रस्तुति दी जा रही है। इससे पहले 1997 में रवींद्र भवन में एनएसडी द्वारा नाटकों का मंचन किया गया था। समारोह शाम 6 बजे से शुरू होगा।

चार भाषाओं में होंगी नाट्य प्रस्तुतियां

भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ल ने बताया कि भारत रंग महोत्सव के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने इस बार भारत भवन के साथ कोलेबरेशन किया है। यह प्रस्तुतियां 5 से 9 फरवरी तक होंगी। इनमें दो प्रस्तुति हिंदी भाषा में हैं, जबकि शेष तीन प्रस्तुतियां जर्मन, बांग्ला और सिंहली भाषा में होंगी। इनमें दो विदेशी प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें जर्मनी और श्रीलंका के थिएटर ग्रुप परफॉर्मेंस देंगे।

वर्ष 1997 के बाद अब करीब 28 साल बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की परफॉर्मेंस भोपाल में होने जा रही है। इस बार भारत रंग महोत्सव की पांच प्रस्तुतियां भारत भवन में होंगी। भारंगम के लिए एनएसडी ने पहली बार भारत भवन के साथ कोलेबरेशन किया है। - शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, मप्र पर्यटन विभाग

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts