PlayBreaking News

MP News :अब थ्री स्टार होटल में ठहरोंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के खिलाड़ी

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की शूटिंग अज्ञैर एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए अब प्लेयर्स को स्कूलों के कमरों या बरामदों में नहीं बल्कि थ्री स्टार होटलों में ठहराया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और राज्य की छवि भी सुधरेगी।
Follow on Google News
अब थ्री स्टार होटल में ठहरोंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के खिलाड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विश्वनाथ सिंह, इंदौर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 1 से 19 दिसंबर तक राष्ट्रीय शूटिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें देशभर की टीमें शामिल होंगी। मप्र में संभवत: पहली बार खिलाड़ियों को स्कूल के बजाए थ्री स्टार होटलों में ठहराया जाएगा। पहले शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्कूलों में व्यवस्था की जाती थी। कई बार स्कूलों में व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने से शिक्षा विभाग की छवि अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के सामने खराब होती थी।

    प्रतियोगिताओं का बजट बढ़ाया

    इस स्थिति से बचने के लिए पिछले दिनों शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का बजट बढ़ाने का निर्णय लिया। इस बार विभाग ने दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए करीब 15 लाख का बजट जारी किया है।  इससे खिलाड़ियों को थ्री स्टार होटल में ठहराने सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।

    60 से ज्यादा कमरे किए बुक

    दोनों प्रतियोगिताएं एमराल्ड हाइट्स स्कूल में होंगी। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए राऊ व राजेंद्रनगर के बड़े होटलों में 60 से ज्यादा कमरे बुक किए जा चुके हैं। ज्ञात हो, प्रतियोगिता में शामिल होने देशभर से 500 से ज्यादा खिलाड़ी इंदौर पहुंचेंगे।

    स्पष्ट निर्देश हैं खिलाड़ियों को होटल में ठहराएं

    इस बारे में लोक शिक्षण संचालनाय के संभागीय क्रीड़ा अधिकारी हेमंत वर्मा ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि खिलाड़ियों को स्कूल के बजाए होटलों में ठहराया जाए। इसके लिए हम पिछले 15 दिनों से काम में जुटे थे। काफी कुछ अरेंजमेंट हो गया है। अब खिलाड़ियों को स्कूल में नहीं, होटलों में ठहराया जाएगा।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts