छोटा भीम, पोकेमॉन और 3-डी बुक्स देखकर बच्चे हुए रोमांचित
जैकेट का अब फैशनेबल स्टाइल, मैटेलिक, कैंडी कलर और क्रॉप स्टाइल में भी आईं

सर्दियों में हर साल एक ही डिजाइन की जैकेट पहनकर बोर गए हैं तो इस साल कुछ नया और एकदम ब्राइट आजमा सकते हैं। इस बार फैशन में मैटेलिक कलर यानी चमकने वाली जैकेट फैशन में आईं हैं, जो कि बिल्कुल पॉप लुक देती हैं। पफर जैकेट, क्विल्टेड स्टाइल सभी में इन्हें ल़ॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं लॉन्ग जैकेट, वेस्ट लेंथ जैकेट के अलावा इस बार क्रॉप टॉप के साथ पहनने के लिए क्रॉप स्टाइल जैकेट भी आईं हैं जो कि फैशन लवर्स को पसंद आ रही है। ब्रांड्स में इनकी कीमत 3000 रुपए से शुरू हो रही है। इसके अलावा आॅम्ब्रे यानी डबल शेड और कैंडी कलर में प्रिंटेड जैकेट भी नई हैं। फैशन एक्सपर्ट खुशबू पटेल कहती हैं, ब्रांड्स को कस्टमर्स चॉइस के मुताबिक हर बार कुछ नया पेश करना होता है और इसी से मार्केट मिलता है। जैकेट जैसा आइटम हर साल लोग नहीं लेते लेकिन जब इसमें कुछ नया देंगे तो महिलाएं हो यंग गर्ल्स जरूर नया ट्राय करेंगीं।





















