अब और नहीं 'मिस्टर नाइस गाय':ट्रंप ने नई चेतावनी में ईरान को दी धमकी- 'जल्द समझदार बन जाओ'

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और चेतावनी जारी की है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर कहा कि ईरान किसी मिस्टर नाइस गाय (“Mr. Nice Guy.”) से डील नहीं कर रहा है। ईरान अपने मसलों को ठीक नहीं कर पा रहा है। उन्हें यह भी नहीं पता कि नॉन न्यूक्लियर डील कैसे साइन करनी है। अच्छा होगा कि वे जल्द इसे समझ जाएं। इस चेतावनी के साथ ट्रंप ने एक फोटो भी अपलोड किया है जिसमें वे असॉल्ट गन के साथ दिख रहे हैं।
ईरान पतन की तरफ जा रहा : ट्रंप
ट्रंप का यह पोस्ट उनके उस दावे के कुछ घंटे के बाद आया है जिसमें उन्होंन कहा था कि ईरान पतन की तरफ है। ट्रंप ने कहा कि वे चाहतें है कि हम जल्द से जल्द होर्मुज को खोल दें जबकि वे अपने नेतृत्व की स्थिति को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं (जो मैं समझता हूं कि वे कर सकते हैं)।
यह भी पढ़ें: होर्मुज नाकाबंदी का असर: ईरान के पास तेल रखने की जगह खत्म, 20 लाख बैरल एक्सपोर्ट रोजाना रुका
रुकी हुई है बातचीत
ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बंद हो गई है क्योंकि ट्रंप ने अपना डेलिगेशन पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया है। यह तब है जबकि ईरान का डेलिगेशन पाकिस्तान बातचीत के लिए पहुंच चुका है। इसका नेतृत्व ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघाची कर रहे हैं। उन्होंने वहां पाकिस्तानी विदेशमंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से चर्चा भी की है।
ट्रंप- पहले कहा था बात करेंगे
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अब बातचीत में अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विशेष दूत स्टीफ विटकॉफ और जेरेड कुशनर आएंगे। लेकिन ट्रंप ने बाद में बातचीत को कैंसिल कर दिया और कहा कि बिना किसी प्लान के बातचीत करना बहुत महंगा है।
यह भी पढ़ें: एक दिन का भी पेट्रोल नहीं, भारत हमसे आगे... पाक मंत्री की जुबां पर छलका दर्द
सख्ती दिखाने की कोशिश
ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्ती दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंन वॉशिंगटन में अपने सहयोगियों से लंबे समय तक ईरान की नाकेबंदी करने की योजना बनाने को कहा है। यह योजना छोटे समय के लिए ईरान के हितों को प्रावित करन के बजाए उसके क्षेत्रीय प्रभाव को सीमित करने के उद्देश्य को लेकर बनाई जा रही है। इसमें आर्थिक और सैन्य दबाव बनाने की नीति में बदलाव शामिल है। इस ब्लॉकेड में अहम बंदरगाहों, समुद्री रूटों पर असर पड़ रहा है। लेकिन अब इसे लंबी अवधि के लिए लागू करने की योजना है।












