बालाघाट : प्रेमिका ने शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने कर दी हत्या, आरोपी के पिता और भाई भी गिरफ्तार

बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। हत्या की साजिश में मुख्य आरोपी के पिता और भाई को भी गिरफ्तार किया गया है।
Follow on Google News
प्रेमिका ने शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने कर दी हत्या, आरोपी के पिता और भाई भी गिरफ्तार

बालाघाट। जिले के थाना बैहर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 मोदी नगर में हुई 35 वर्षीय महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में हत्या के मुख्य आरोपी के साथ उसके पिता और भाई को भी गिरफ्तार किया गया है, जो हत्या की साजिश और साक्ष्य नष्ट करने में शामिल पाए गए। पुलिस के अनुसार 12 जून को वार्ड क्रमांक 08 निवासी सालिकराम धुर्वे ने सूचना दी थी कि उसकी बहन सविता धुर्वे का शव मोदी नगर स्थित उसके निर्माणाधीन कच्चे मकान में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी बैहर अरविंद शाह, थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में संदेही कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ से खुला राज 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार कटर, मोबाइल फोन सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें: कटनी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से यात्री बस पलटी, तीन की मौत; 29 घायल

पिता और भाई ने मिटाए सबूत

जांच में सामने आया कि आरोपी के मृतका के साथ पूर्व से प्रेम संबंध थे। समय के साथ दोनों के बीच व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से विवाद बढ़ने लगा। मृतका आरोपी पर विवाह करने और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने का दबाव बना रही थी, जिससे आरोपी परेशान था। इसी बात को लेकर उसने अपने पिता बुधराम शिवालिया और भाई बलराम शिवालिया के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद पिता और भाई ने आरोपी को फरार होने में मदद की तथा रक्तरंजित कपड़ों को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। 

ये भी पढ़ें: मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह से चलती ट्रेन से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts