People's Update
Thursday, March 5, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 5, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    न भवन है, न खेत...पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने शुरू कर दिए कोर्स, किताबों से हो रही एग्रीकल्चर की पढ़ाई 

    छात्रों को क्यारियों में फसलें दिखाकर की जा रही है प्रेक्टिकल ज्ञान देने की खानापूर्ति
    Publish Date: 13 Aug 2025, 1:28 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    रामचन्द्र पाण्डेय

    भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) सहित विभिन्न पारंपरिक विवि और कॉलेजों में एग्रीकल्चर कोर्स तो शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी कृषि की पढ़ाई सिर्फ किताबों से ही कर रहे हैं। बीयू में कृषि विभाग में फोर्थ ईयर में एडमिशन दिए जा रहे हैं, लेकिन न तो अब तक विभाग का अलग भवन है और न ही प्रेक्टिकल के लिए कृषि भूमि । विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही दिया जा रहा है। जबकि एग्रीकल्चर कोर्स के लिए खेत में प्रेक्टिकल महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद बीयू में कृषि विभाग स्थापना कर प्रवेश कराना शुरू किए गए थे। यहां तक पीएम उषा योजना से विभाग को स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रुपए तक दिए गए हैं। इसके बाद भी विद्यार्थी सुविधाओं के अभाव में कृषि की बिना प्रेक्टिकल के डिग्री पूरी करने में लगे हुए हैं। बीयू में कृषि विभाग खोला जरूर गया है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सभी कुछ जीरो ही है। बीयू वर्तमान में चौथे वर्ष में प्रवेश दे रहा है।

    छात्र किताबों और सीमित डेमो क्लास पर निर्भर

    बीयू को कृषि के लिए 25 सीटें दी गई हैं। बीयू में खरीफ और रबी की फसलों के अलावा दलहन और तिलहन फसलों का अध्ययन कराया जा रहा है, लेकिन फसलों का भौतिक ज्ञान देने के लिए एग्रीकल्चर काउंसिल ऑफ इंडिया के मापदंड के मुताबिक तीस हेक्टयर कृषि भूमि नहीं है। विद्यार्थियों को क्यारियों में गेहूं और अन्य फसलें दिखाकर प्रैक्टिकल ज्ञान देने की खानापूर्ति की जा रही है। बीयू में विभाग की बिल्डिंग और रिसर्च फील्ड के लिए जल्द भूमिपूजन किया जाएगा, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने में चार साल लग सकते हैं। तब तक छात्रों को सिर्फ किताबों और सीमित डेमो क्लास पर निर्भर रहना होगा। कुछ प्रेक्टिकल सत्र दूसरे कॉलेजों या रिसर्च सेंटर में कराए जा रहे हैं, लेकिन यह समाधान अस्थायी है। किसी भी विवि और कॉलेज को एग्रीकल्चर कोर्स चलाने के लिए नियमानुसार 30 हेक्टयर कृषि भूमि, दस हजार वर्गफिट में तैयार भवन, 20 डिवीजन और अन्य संसाधन होना जरूरी हैं। जो बीयू के साथ ही कोर्स शुरू करने वाले विवि और कॉलेजों के पास मौजूद नहीं हैं। विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही दिया जा रहा है। जबकि उन्हें कृषि जैसे व्यावहारिक विषय में फील्ड वर्क सबसे अहम होता है।

    उधारी के खेत में प्रेक्टिकल करा रहा नूतन कॉलेज

    राजधानी के सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) में एग्रीकल्चर कोर्स शुरू किया गया है। पिछले वर्ष केवल 13 छात्राएं थीं, दूसरे सत्र में ही यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, 24 छात्राओं ने अभी तक एडमिशन लिया है। यहां उधारी के खेत में प्रेक्टिकल कराए जा रहे हैं। कॉलेज ने इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ सॉइल साइंस और सेंट्रल एग्रीकल्चर एंड इंजी. इंस्टीट्यूट से एमओयू किया है। इसके अलावा गार्डन में क्यारियां बनाकर छात्राओं की पढ़ाई कराई जाती है। प्रदेश के एकमात्र एक्सीलेंस कॉलेज में भी एग्रीकल्चर कोर्स शुरू किया गया है। इसके लिए अभी कॉलेज परिसर में ही अभी छोटा खेत बनाकर उत्तम खेती के लिए प्रे?क्टिकल कराए जा रहे हैं। एग्रीकल्चर का जिम्मा विभागाध्यक्ष डॉ. अजय भारद्वाज को दिया गया है। कॉलेज के डायरेक्टर प्रज्ञेश अग्रवाल ने बताया कि दो सत्रों के 50-50 यानि इस वर्ष तक 100 स्टूडेंट ने एडमिशन लिया है। फर्स्ट ईयर में कम प्रे?क्टिकल हैं, इसलिए इस वर्ष एक छोटा खेत बनाकर उसमें धान की रोपाई कराई है। अग्रवाल ने बताया कि अन्य संस्थाओं से एमओयू भी किए जा रहे हैं।

    जल्द उपलब्ध कराई जाएगी कृषि भूमि : प्रो. जैन

    छात्रों ने कहा कि कृषि विज्ञान की पढ़ाई इसलिए चुनी थी ताकि वे आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन और मिट्टी परीक्षण जैसे विषयों को व्यावहारिक तौर पर सीख सकें, लेकिन उन्हें अभी तक सिर्फ क्लास रूम से पढ़ाई कराई जा रही है। न तो लैब हैं, न ही खेत, जहां वे बीज बोकर, फसल उगाकर, मिट्टी को जान कर सीख सकें। इस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरू प्रो. सुरेश कुमार जैन ने कहा अभी एग्रीकल्चर में स्टूडेंट्स की संख्या कम है। इसलिए उन्हें विभाग के पीछे क्यारियां बनाकर प्रेक्टिकल कराए जा रहे हैं। शीघ्र ही भवन और कृषि भूमि का भूमिपूजन कराया जाएगा। स्टूडेंट्स को जल्द ही नया भवन और रिसर्च फील्ड उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे विधिवत प्रयोग कर सकें। 

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Agricultural Education

    Agriculture Courses

    Virtual Agriculture

    Online Agriculture

    Agriculture Degrees

    Agricultural Studies

    India Agriculture

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी

    67वें जन्मदिवस पर विशेष:सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी

    ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

    मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान:ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

    Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

    BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

    सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

    हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

    न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

    SA vs NZ LIVE Cricket Score :न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

    मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

    भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

    ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

    ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

    इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

    बिहार में सियासी हलचल तेज...CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

    सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

    Share Market Today:सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....