PlayBreaking News

2 करोड़ की एमडी ड्रग निकली यूरिया, रिपोर्ट से खुली पुलिस की पोल

Follow on Google News
2 करोड़ की एमडी ड्रग निकली यूरिया, रिपोर्ट से खुली पुलिस की पोल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     इंदौर-  दो थाना क्षेत्र में पकड़ी गई ड्रग्स में लैब की जांच में यह सामने आया है कि पुलिस द्वारा जब्त की गई कथित एमडी ड्रग कोई नशीला पदार्थ नहीं बल्कि यूरिया/पोटेशियम नाइट्रेट थी।जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक राऊ और तेजाजी नगर पुलिस ने 26 फरवरी 2025 को दो युवकों को गिरफ्तार कर 198 ग्राम एमडी ड्रग बरामद करने का दावा किया था, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई थी।

     पुलिसकर्मी जांच के घेरे में -

    मामला इतना गंभीर बताया गया कि क्राइम ब्रांच और थानों के कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में आ गए, कुछ को लाइन अटैच भी कर दिया गया।लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। जब्त किए गए पाउडर की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने पुलिस की कहानी पलट दी। भोपाल एफएसएल की रिपोर्ट में पाया गया कि पदार्थ में मेफोड्रॉन या कोई भी नारकोटिक तत्व नहीं है, बल्कि यह पोटेशियम नाइट्रेट (यूरिया केमिकल) है।जो सामान्यतः खेती, पटाखे या टूथपेस्ट में इस्तेमाल होता है।

      रिपोर्ट के खुलासा के बाद पुलिस हक्की-बक्की -

     रिपोर्ट कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिस विभाग सकते में है। अब यह पूरा मामला केंद्रीय एफएसएल हैदराबाद को दोबारा जांच के लिए भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट ने इस पर तत्काल टिप्पणी करते हुए मामले में हुई प्रारंभिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।आजाद नगर थाने के पुलिसकर्मी पर भी असर हुआ था।इस कार्रवाई में आजाद नगर थाने के कोर्ट मुंशी लखन गुप्ता को आरोपी बनाया गया था। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आने के बाद उसके निर्दोष साबित होने की संभावना बढ़ गई है।

    तेजाजी नगर की कार्रवाई से जुड़ा पूरा मामला

    यह पूरा प्रकरण पूर्व आईपीएस करण सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से जुड़ा है। तेजाजी नगर पुलिस ने 26 फरवरी को एबी रोड बायपास, कस्तूरबा ग्राम के पास दो संदिग्धों विजय (मंदसौर) और मोहम्मद शाहनवाज (आजाद नगर) को पकड़ा था। तलाशी में शाहनवाज की जेब से 198 ग्राम पाउडरनुमा पदार्थ मिला था, जिसे पुलिस ने एमडी ड्रग बताकर जब्त किया था।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts