Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर :किश्तवाड़ के छत्रू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

किश्तवाड़ के छत्रू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया। इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे होने की आशंका है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। 

    खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

    व्हाइट नाइट कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, 2-3 आतंकवादी पहाड़ी इलाके में छिपे हुए हैं।

    छत्रू में पिछले महीनों से सक्रिय आतंकवादी ग्रुप

    पुलिस और सेना के मुताबिक, यही वही आतंकवादी समूह है जो पिछले कई महीनों से छत्रू क्षेत्र में सक्रिय था। पिछले सात महीनों में इस इलाके में छह मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 13 सितंबर को नायदग्राम मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे।

    सुरक्षाबलों ने इलाके में अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही सभी प्रवेश-निकास मार्गों को सील कर दिया गया है। नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि, ऑपरेशन जारी है और आतंकियों को जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा।

    आतंकवादी गतिविधियों के बीच अलर्ट जारी

    किश्तवाड़ और डोडा के पहाड़ी इलाकों में हाल के महीनों में आतंकवादियों की गतिविधियों में तेजी आई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट पर हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts