US:भारतवंशी ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, जवाहरलाल नेहरू को किया याद, ट्रंप को दी चेतावनी

ममदानी ने ट्रिस्ट विद डेस्टिनी भाषण के शब्दों का हवाला देते हुए कहा, आज मैं आपके सामने खड़ा हूं और मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आ रहे हैं।
Follow on Google News
भारतवंशी ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, जवाहरलाल नेहरू को किया याद, ट्रंप को दी चेतावनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    न्यूयॉर्क। अमेरिका की मशहूर न्यूयॉर्क सिटी ने मेयर के रूप में डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी जोहरान ममदानी को चुना है। जोहरान ममदानी ने जीत के बाद बुधवार को जनता को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और भारत की आजादी के बाद उनके पहले भाषण "Tryst with Destiny" का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ट्रंप को कोई बता सकता है कि उन्हें कैसे हराया जाए, तो वह न्यूयॉर्क शहर है।

    ममदानी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को किया याद

    ममदानी ने ट्रिस्ट विद डेस्टिनी भाषण के शब्दों का हवाला देते हुए कहा, आज मैं आपके सामने खड़ा हूं और मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आ रहे हैं। एक क्षण आता है, जो इतिहास में बहुत कम आता है, जब हम पुराने से नए में प्रवेश करते हैं। आज रात, हमने पुराने से नए में कदम रखा है। 

    ट्रंप को ममदानी ने दी चुनौती

    आगे ममदानी ने ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क प्रवासी समुदाय की मेहनत से बना, उन्हीं द्वारा संचालित और अब एक प्रवासी के नेतृत्व में चलने वाला शहर रहेगा। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ममदानी ने कहा, ‘हममें से किसी तक पहुंचना है तो आपको हम सबके बीच से होकर गुजरना होगा।’ वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम हैं।

    उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को चुनौती देते हुए कहा, तो डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है आप देख रहे हैं। मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं, वॉल्यूम बढ़ा दो। ममदानी ने कहा, आपको हममें से (प्रवासियों में से) किसी तक पहुंचना है, तो आपको हम सबके बीच से होकर गुजरना होगा।

    हर जवाब ताकत से देंगे

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा, हम अब दूसरों को खेल के नियम तय नहीं करने देंगे। वे भी उन्हीं नियमों पर खेलें, जिन पर बाकी सब खेलते हैं। यदि हम इस नए रास्ते को अपनाने का साहस दिखाएं, तो हम कुलीनतंत्र और निरंकुशता का जवाब डर से नहीं, बल्कि उस ताकत से देंगे जिससे वे डरते हैं।

    न्यूयॉक ने ट्रंप को हराया

    उन्होंने कहा, आखिरकार, अगर कोई भी ट्रंप द्वारा ठगे गए राष्ट्र को यह दिखा सकता है कि उसे कैसे हराया जाए, तो वह वही शहर है जिसने उसे जन्म दिया था। किसी तानाशाह को डराने का सबसे अच्छा तरीका है उन हालातों को खत्म करना जिन्होंने उसे सत्ता दी। यही तरीका है ट्रंप को रोकने का।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts