People's Update
Thursday, April 2, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 2, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    सीएम का किस्सा :कमलनाथ ने वोट ट्रांसफर किए, विधायकों का बहुमत नहीं मिला फिर भी मुख्यमंत्री बने अर्जुन सिंह

    Publish Date: 5 Nov 2025, 2:09 PM (IST)Updated On: 6 Nov 2025, 4:52 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नरेश भगोरिया, भोपाल। 5 नवंबर को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती है। विंध्य समेत मप्र में उनके समर्थक उन्हें याद कर रहे हैं। राजधानी के भोपाल में बोर्ड ऑफिस के पास उनकी प्रतिमा पर अनेक लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। मप्र विधानसभा में भी उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

      अर्जुन सिंह का मुख्यमंत्री बनना मप्र की राजनीति का बड़ा टर्निंग पॉइंट था। अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री बनने का किस्सा भी यादगार है। उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 1975 में सबसे पहले प्रकाशचंद्र सेठी उन्हें मुख्यमंत्री के लिए हाईकमान से मिलवाना चाहते थे, लेकिन तब ऐसा हो न सका। 

      कांग्रेस के दिग्गज हारे तो नेता प्रतिपक्ष बने अर्जुन

      दरअसल, इससे पहले इमरजेंसी के बाद 1977 में विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस की मप्र में बुरी तरह हार हुई। अविभाजित मप्र में कुल 320 विधानसभा सीटें थीं। इनमें से कांग्रेस सिर्फ 84 पर ही जीत सके। मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल भी चुनाव हार गए थे। 1956 के यह पहला मौका था जब कांग्रेस को विपक्ष में बैठना पड़ रहा था। कैलाशचंद्र जोशी मप्र के मुख्यमंत्री बने थे। तब विधानसभा में अर्जुन सिंह को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। विपक्ष के नेता रहते अर्जुन सिंह ने एक साल में पूरे प्रदेश का दौरा किया। 

      कमलनाथ ने छोड़ी ‘नेता’ बनने की दावेदारी

      जून 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मप्र में वापसी की और सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई। उस समय मुख्यमंत्री के लिए प्रकाशचंद्र सेठी, विद्याचरण शुक्ल, कृष्णपाल सिंह, कमलनाथ, शिवभानु सोलंकी के साथ अर्जुन सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल था। शिवभानु सिंह सोलंकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे तो उनका दावा मुख्यमंत्री के लिए काफी मजबूत था। पहले दौर की एक वोटिंग हो चुकी थी। कमलनाथ को जितने विधायकों के वोट मिले थे वे उन्होंने अर्जुन सिंह को ट्रांसफर कर दिए थे। हालांकि इस चुनाव से सीएम का नाम नहीं निकल सका और मामला फिर दिल्ली भेज दिया गया। 

      प्रणव मुखर्जी दिल्ली ले गए बैलेट बॉक्स

      विधायक दल के नेता का चयन करने के दूसरे दौर के लिए प्रणव मुखर्जी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया। कांग्रेस के सभी 246 विधायकों से प्रणव मुखर्जी ने बात की। अब मुकाबला शिवभानु सिंह सोलंकी और अर्जुन सिंह के बीच था। दोनों के विधायक गुप्त स्थान पर भेज दिए गए थे। चुनाव के दिन विधायकों ने एक पेटी में वोट डाले, लेकिन वह पेटी भोपाल में नहीं खोली गई। प्रणव मुखर्जी उसे अपने साथ दिल्ली ले गए। इसके बाद अर्जुन सिंह, शिवभानु सोलंकी और विद्याचरण शुक्ल को दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली में संजय गांधी ने अर्जुन सिंह को विधायक दल का नेता बना दिया गया। हालांकि वोटिंग में बहुमत शिवभानु सोलंकी के साथ था, लेकिन हाईकमान ने तय कर दिया तो अर्जुन सिंह ही मुख्यमंत्री बने। 9 जून 1980 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने शिवभानु सिंह सोलंकी को उपमुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय भी उन्हें सौंपा।

      मंत्रिमंडल की सूची रखी रह गई, बना दिए गए राज्यपाल

      1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 251 सीटें मिलीं। इनमें 200 से ज्यादा नए चेहरे थे, जिन्हें अर्जुन सिंह ने टिकट दिए थे। अर्जुन सिंह को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे मंत्रिमंडल की लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे तो राजीव गांधी ने उनका हाथ पकड़कर सीधे पंजाब का राज्यपाल बनने का आदेश सुना दिए। हालांकि मप्र का मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार अर्जुन सिंह को दिया गया। तब उन्होंने मोतीलाल वोरा का नाम लिया। वरिष्ठ पत्राकर विजय दत्त श्रीधर मानते हैं कि अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गरीबों का विशेष ध्यान रखा गया। झुग्गीवासियों को वहीं पट्‌टे दिए गए जहां वे रह रहे थे। एक बड़ा तेंदुपत्ता को लेकर हुआ जिसमें उद्योगपतियों की जगह आदिवासियों को पत्ता तोड़ने का अधिकार दिया गया साथ ही बोनस देना शुरू किया गया। अर्जुन सिंह के कार्यकाल में संस्कृति और कलाकारों के लिए बहुत काम किए गए जो आज भी याद किए जाते हैं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Arjun Singh

      Indian National Congress

      Kamal Nath

      Madhya Pradesh Politics

      Vote transfer

      Political history India

      Chief Minister selection

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

      भोपाल में सरेराह मारपीट:कार से खींचकर युवकों को पीटा, युवती से विवाद के बाद हंगामा

      बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

      भोपाल:बीजेपी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नई सूची जारी

      अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स   

      MP News :अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स  

      रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव

      CG News:रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन 12 अप्रैल तक रद्द, कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव

      LPG पर दबाव कम करने की तैयारी, सरकार का PNG विस्तार पर फोकस

      पश्चिम एशिया संकट:LPG पर दबाव कम करने की तैयारी, सरकार का PNG विस्तार पर फोकस

      भोपाल के छोटा तालाब को और ‘छोटा’ करने की साजिश, किनारों पर डंप किए जा रहे पत्थर

      MP News :भोपाल के छोटा तालाब को और ‘छोटा’ करने की साजिश, किनारों पर डंप किए जा रहे पत्थर

      3% DA-DR बढ़ोतरी का आदेश जारी, मई में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; 6 किस्तों में आएगा एरियर

      MP कर्मचारियों के लिए राहत:3% DA-DR बढ़ोतरी का आदेश जारी, मई में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; 6 किस्तों में आएगा एरियर

      संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

      संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, इतिहास के जख्मों पर उठाए बड़े सवाल

      56% एक्सपोर्ट प्रभावित, कई सेक्टर पर दबाव

      ईरान-इजरायल टेंशन का भारत पर सीधा असर:56% एक्सपोर्ट प्रभावित, कई सेक्टर पर दबाव

      उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

      Raghav Chadha :उपनेता पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, ‘इविल आई’ इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....