‘अब यहीं रहूंगा…’,दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार के बदले सुर; क्या छोड़ेंगे बिहार की कमान?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेने से पहले दिल्ली पहुंचे और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब वे दिल्ली में ही रहेंगे और बिहार में नई व्यवस्था बनेगी। उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है और बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों को लेकर अटकलें लगने लगी हैं।
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार के बदले सुर; क्या छोड़ेंगे बिहार की कमान?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को पटना से दिल्ली पहुंचे। शुक्रवार को वे राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। लंबे समय बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

    अब दिल्ली में ही रहूंगा – नीतीश कुमार

    मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि वे शुक्रवार को राज्यसभा की शपथ लेंगे और अब दिल्ली में ही रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार में लंबे समय तक काम किया है और अब वे दिल्ली में रहकर काम करना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि अब दिल्ली में ही रहेंगे और बिहार से जुड़े पद को छोड़ देंगे।

    निशांत कुमार को लेकर भी दिया जवाब

    जब उनसे उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के नेता ही जानकारी देंगे।

    बयान के बाद सियासत में चर्चा तेज

    नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्होंने अपने पुराने बयान से यू-टर्न ले लिया है। दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पहले कहा था कि जब संसद का सत्र चलेगा तब नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे और बाकी समय पटना में रहकर बिहार सरकार को मार्गदर्शन देंगे।

    ये भी पढ़ें: जयपुर में हिट एंड रन का मामला : वैन ने बुजुर्ग महिला को 15 फीट तक घसीटा, CCTV में कैद खौफनाक हादसा

    बिहार में नई व्यवस्था बन जाएगी

    नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार में काफी काम कर चुके हैं और अब नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में बिहार में नई व्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे पहले भी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पहले वे केंद्र सरकार में मंत्री और सांसद रहे, बाद में बिहार के मुख्यमंत्री बने और अब एक बार फिर दिल्ली लौट आए हैं।

    आगे की राजनीति पर सबकी नजर

    नीतीश कुमार के दिल्ली में रहने वाले बयान के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिहार की राजनीति में आगे क्या बदलाव होते हैं और राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts