Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जयपुर में हिट एंड रन का मामला :वैन ने बुजुर्ग महिला को 15 फीट तक घसीटा, CCTV में कैद खौफनाक हादसा

जयपुर के महेश नगर इलाके में हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है। घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचल दिया और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
वैन ने बुजुर्ग महिला को 15 फीट तक घसीटा, CCTV में कैद खौफनाक हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिट एंड रन की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महेश नगर इलाके में घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला को वैन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

    घर के बाहर बैठी थीं बुजुर्ग महिला

    जानकारी के अनुसार, महेश नगर इलाके में एक घर के बाहर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला कलावती वहां सड़क किनारे बैठी हुई थीं। तभी अचानक एक वैन आगे बढ़ी और महिला को कुचलते हुए आगे निकल गई।

    करीब 15 फीट तक घसीटती ले गई वैन

    हादसे में वैन महिला को सड़क पर करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। यह पूरी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल भेजा गया।

    पुलिस ने वैन जब्त कर ड्राइवर को लिया हिरासत में

    घटना की सूचना मिलने के बाद महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ड्राइवर का कहना है कि उसे सड़क पर बैठी बुजुर्ग महिला दिखाई नहीं दी और यह हादसा अचानक हो गया।

    ये भी पढ़ें: बिहार में डबल मर्डर : पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काटा ड्राइवर का गला, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

    घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में वैन पहले सड़क किनारे खड़ी दिखाई देती है और फिर महिला की तरफ बढ़ती नजर आती है। सड़क पर वैन निकालने के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद जिस तरह से वैन तिरछी दिशा में महिला की ओर बढ़ती है, उससे घटना को लेकर संदेह भी जताया जा रहा है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या लापरवाही की वजह से हुआ।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts