नीता अंबानी ने खरीदी 1.80 लाख रु. की साड़ी

बनारस के बुनकरों की लाख बूटी की साड़ी में है सोने-चांदी की कारीगरी
Follow on Google News
नीता अंबानी ने खरीदी 1.80 लाख रु. की साड़ी

नई दिल्ली। बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के शादी के कार्ड को काशी विश्वनाथ मंदिर में देने पहुंची थीं। बनारस से नीता अंबानी ने बेटे की शादी के लिए 1 लाख 80 हजार रु. की लाख बूटी की साड़ी खरीदी है। वो लाख बूटी की 60 और साड़ियां पसंद करके गई हैं। नीता अंबानी ने वहां के एक होटल में बनारस के बुनकरों द्वारा बनाई गई साड़ियों का स्टॉल लगवाया था।

नीता अंबानी को पसंद आई लाख बूटी की साड़ी

बनारस के होटल में अमरेश ने अलग- अलग डिजाइन की कई साड़ियों का स्टॉल लगाकर नीता अंबानी को दिखाया था। सभी साड़ियों में नीता अंबानी को कोनिया ट्रेंड की लाख बूटी साड़ी पसंद आई। साड़ी व्यापारी अमरेश कुशवाहा ने कहा- नीता अंबानी के लोगों ने मुझसे संपर्क किया। जिसके बाद 60 साड़ी लेकर मैं होटल में गया था। नीता अंबानी को लाख बूटी की साड़ी पसंद आई।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts