Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : पति से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 12 दिन बाद थी शादी की सालगिरह, मां ने लगाए दहेज के प्रताड़ना के आरोप

Follow on Google News
भोपाल : पति से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, 12 दिन बाद थी शादी की सालगिरह, मां ने लगाए दहेज के प्रताड़ना के आरोप
भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है, गुरुवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं लड़की की मां ने दामाद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

12 दिन बाद थी पहली एनिवर्सरी

बता दें कि काजल गुप्ता शंकर नगर उड़िया बस्ती छोला की रहने वाली थी। वह गृहिणी थी और उसका पति ऑटो चालक है। 4 मार्च 2024 को उसकी शादी हुई थी। 12 दिन बाद उसकी पहली एनिवर्सरी आने वाली थी। फिल्हाल पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मां ने लगाया ये आरोप

इस घटना के बाद मृतका की मां नीतू गुप्ता ने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद बेटी को परेशान करता था। उस पर मायके से अलग-अलग सामान लाने का दबाव बनाता रहता था। पिछले दिनों उसे एक मोबाइल फोन दिलाया था, अब गाड़ी की मांग करने लगा था। इसी बात को लेकर वो बेटी को प्रताड़ित करता था।

दामाद ने बेटी से बदसलूकी की

मृतका की मां ने बताया कि बेटी का कॉल बुधवार की दोपहर को आया था। तब उसने दामाद द्वारा आए दिन बदसलूकी करने और मायके से पैसा लाने का दबाव बनाने की बात कही थी। रात को दामाद का कॉल आया, उसने बताया कि काजल कुछ बोल नहीं रही है। उसकी तबीयत बहुत खराब है, जब अस्पताल पहुंचे खराब तो बेटी के शव को देखा। ये भी पढ़ें- भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन फरार, दूल्हा बोला – तीन युवक जबरन कार में बैठाकर ले गए, तलाश में जुटी पुलिस
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts