Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूली मैरिड कपल्स को हनीमून के लिए पसंद आ रहे वियतनाम, मॉरीशस के बीच

शादी के बाद समुद्री बीच और प्राकृतिक वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं कपल्स
Follow on Google News
न्यूली मैरिड कपल्स को हनीमून के लिए पसंद आ रहे वियतनाम, मॉरीशस के बीच

अनुज मीणा- शादी के बाद हर कपल अपनी पहली ट्रिप के लिए एक्साइटेड होता है। पार्टनर के साथ पहली ट्रिप पर जाने से पहले डेस्टिनेशन या घूमने के लिए जगह चुनना सबसे मुश्किल होता है। कई कपल हनीमून के लिए इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना चाहते हैं। वे ऐसी जगह चुनना चाहते हैं, जहां कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। इसके लिए कपल समुद्री बीच और प्राकृतिक वातावरण वाली लोकेशंस चुनना पसंद करते हैं।

वियतनाम इस साल हनीमून जाने वाले कपल्स की पहली चॉइस बना हुआ है। यहां पर समुद्री बीच के खूबसूरत नजारों के साथ प्राचीन गुफाएं और नेचुरल व्यू देखने को मिलते हैं। इसके अलावा अजरबैजान, मॉरीशस, इंडोनेशिया जैसे देशों में भी कपल्स हनीमून के लिए जाना पसंद कर रहे हैं।

वियतनाम

नवंबर से अप्रैल के दौरान वियतनाम का मौसम ठंडा रहता है, जो कि वियतनाम घूमने के लिए अच्छा समय होता है। वियतनाम का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है। यहां अलग- अलग वैरायटी का खाना ट्राई कर सकते हैं। वियतनाम का क्वांग विह्न शहर दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं के लिए फेमस है, जो अपनी प्राकृतिक और अनोखी सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। होई एन शहर को वियतनाम में टेढ़ी-मेढ़ी चीनी गलियों, बाजारों और खाने के लिए पसंद किया जाता है। वहीं, सापा में इंडो-चीन की सबसे ऊंची चोटी पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा भी वियतनाम में कई ऐसी लोकेशन हैं, जहां कपल एंजॉय कर सकते हैं।

मॉरीशस

साफ-सुथरे समुद्री किनारों से घिरी खूबसूरत पहाड़ियां और इनके बीच से निकलती लहरों का खूबसूरत नजारा मॉरीशस में देखने को मिलता है। ये जितना खूबसूरत है उतना ही रोमांटिक भी है। पेरेबेरे बीच कपल्स के लिए टॉप हनीमून प्लेस में से एक है। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए कई सारी लोकेशन्स हैं।

अजरबैजान

अजरबैजान में पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान और कैस्पियन सागर तक कई अलग-अलग परिदृश्य हैं। बाकू के पर्यटक स्थल फायर टेंपल और बर्निंग माउंटेन आग की भूमि के रूप में इसके इतिहास को दर्शाते हैं। यहां शिरवनशाह का महल, विश्व धरोहर सूची में शामिल मेडेन टॉवर, फाउंटेन स्क्वायर,गोबुस्तान राष्ट्रीय उद्यान भी देखने लायक हैं।

हनीमून के लिए कपल्स समुद्री बीच और आरामदायक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। कई कपल्स अपने बजट के अनुसार गोवा, केरला जाते हैं तो कई विदेश यात्रा भी जाते हैं। इस समय वियतनाम, इंडोनेशिया के बाली, अजरबैजान के बाकू, मॉरीशस जैसे देशों की यात्रा करना कपल्स पसंद कर रहे हैं। इन देशों में कई सारे बीच के साथ प्राकृतिक वातावरण भी कपल्स को मिलता है, जहां वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। - महेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन, आईएटीओ, मप्र-छत्तीसगढ़ चैप्टर

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts