Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RGPV में नवनिर्मित खेल परिसर का लोकार्पण, सीएम शिवराज ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय में आज नवनिर्मित खेल परिसर का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। इस अवसर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के अलावा आरजीपीवी के कुलपति व अन्‍य स्टाफ मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: शिवराज कैबिनेट: भोपाल, इंदौर और रीवा मेडिकल कॉलेजों में होगा लीनियर एक्सीलेटर फैसिलिटी से कैंसर का उपचार, कई प्रस्तावों को दी मंजूरी https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1478622229948600322

पीएम ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है: सीएम

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। हम इसके लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को गढ़ना है। युवाओं की इसमें अहम भूमिका है। मेरा सभी युवाओं से आह्वान है कि आप आगे आएं और अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। ये भी पढ़ें: नवागत निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए फील्ड में उतरने के निर्देश

खेल गतिविधियां भी आवश्यक हैं: सीएम

मुख्‍यमंत्री ने कहा, विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के साथ खेल गतिविधियां भी आवश्यक हैं। स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी हैं। स्वस्थ व्यक्ति राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता हैं। शिक्षा का उद्देश्य नागरिकता के संस्कार देना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने शरीर को स्वस्थ रखना आवश्यक है। युवाओं को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति पर ध्यान देना है।

युवा बढ़ेंगे तो देश भी बढ़ेगा: सीएम

मुख्‍यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आहवान करते हुए कहा था कि युवाओं को सभी क्षेत्रों में योगदान देना है। युवा बढ़ेंगे तो देश भी बढ़ेगा। उनका कहना था 21 वीं सदी भारत की होगी जिसमें सर्वाधिक योगदान युवाओं का होगा। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1478616908186341377

बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम चौहान ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। ये भी पढ़ें: MP में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार : 24 घंटे में 594 नए केस, इंदौर में सबसे ज्यादा 319 मामले; मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी संक्रमित
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts