Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाथी, घोड़ा-पालकी पर होगी नव नियुक्त अध्यक्षों की जय जय...

भाजपा का नवाचार : बूथ-मंडल और जिलाध्यक्षों का शोभायात्रा से होगा अभिनंदन
Follow on Google News
हाथी, घोड़ा-पालकी पर होगी नव नियुक्त अध्यक्षों की जय जय...

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा अब अपने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का सार्वजनिक तौर पर अभिनंदन करेगी। अब तक पार्टी अपने अध्यक्षों का संगठन की बैठकों में ही स्वागत-सत्कार करती रही है। जिन नेताओं को बूथ, मंडल और जिलाध्यक्ष चुना जाएगा उनका अब सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। नगर में बैंड-बाजों के साथ हाथी, ऊंट, घोड़ा और बग्घी पर नवनियुक्त अध्यक्षों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। गांवशहर में जुलूस के दौरान फूलों की बारिश कर उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। पार्टी हाईकमान ने पहली बार यह नवाचार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

सभी राज्य करेंगे अनुकरण

भाजपा हाईकमान ने भी इस संबंध में सभी राज्यों को निर्देशित किया है। दिल्ली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मप्र भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया था कि अब तक 72 फीसदी बूथ समितियों का गठन हो चुका है। यह आंकड़ा देश में सर्वाधिक है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में यह नवाचार किया जाएगा।

गुजरात से शुरू हुआ नवाचार : भाजपा की गुजरात इकाई ने सबसे पहले अपने यहां चुने गए बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन करने यह नवाचार किया था। अध्यक्षों को सम्मान स्वरूप हाथी पर बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन अध्यक्षों पर फूलों की बारिश की थी।

दिल्ली बैठक में हुई थी इस मुद्दे पर चर्चा

भाजपा की दिल्ली बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसके बाद प्रदेश इकाई ने अपने सभी 60 जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि संगठन चनाव के दौरान जिन बूथों पर अध्यक्ष और सदस्यों का चयन हो चुका है, उनका जोरदार अभिनंदन करें। 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts