Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bomb Threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना, विमान वापस लौटा; 322 लोग सवार थे

Follow on Google News
Bomb Threat : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना, विमान वापस लौटा; 322 लोग सवार थे
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे सोमवार को मुंबई वापस लाया गया। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे। यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी।

एअर इंडिया का आधिकारिक बयान

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) फ्लाइट AI-119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।''

वॉशरूम में मिला नोट, जांच जारी

सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार, विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा।

फ्लाइट का समय बदला गया

बयान में कहा गया, "विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एअर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।" उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह 5 बजे कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts