Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव से भड़की हिंसा!कई जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू, 1 की मौत

हिंसा की शुरुआत रविवार को सुनसरी जिले के कपतांगंज क्षेत्र में हुई। यहां दो अलग-अलग धार्मिक समुदायों के कार्यक्रम एक ही समय पर होने के दौरान विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं.
कई जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू, 1 की मौत
नेपाल के कई जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

काठमांडूनेपाल के दक्षिणी हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। भारत की सीमा से सटे नेपाल के कोशी प्रांत के सुनसरी जिले में शुरू हुई हिंसा अब मधेश प्रांत के धनुषा और सिराहा जिलों तक पहुंच गई है। हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

कहां-कहां लगाया गया कर्फ्यू?

मधेश प्रांत के धनुषा और सिराहा जिलों में गुरुवार से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया। धनुषा प्रशासन के अनुसार लक्ष्मीनिया हाट बाजार, बेलौनी रोड, नागराईन नगर पालिका, दूधमती ब्रिज और जनकपुर समेत कई संवेदनशील इलाकों में दोपहर 3:30 बजे से लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। वहीं सिराहा जिले के गोलबाजार क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से कर्फ्यू लागू किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

हिंसा की शुरुआत रविवार को सुनसरी जिले के कपतांगंज क्षेत्र में हुई। यहां दो अलग-अलग धार्मिक समुदायों के कार्यक्रम एक ही समय पर होने के दौरान विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद सोमवार को सुनसरी जिले में कर्फ्यू लगाया गया, जिसे बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया।

Featured News

सुनसरी में अब भी सुरक्षा कड़ी

सुनसरी जिले के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने बताया कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। जिला प्रशासन ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे समेत दस संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रखने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: China Artificial Sun : चीन क्यों बना रहा है Artificial Sun, जानिए कैसे बदलेगी इससे दुनिया

कर्फ्यू के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद?

प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके अलावा—

  • किसी भी तरह की सभा, रैली और प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
  • सार्वजनिक बैठकें और धरने आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।
  • संवेदनशील इलाकों और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • पुलिस और सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं।

संसद में भी उठा मामला

नेपाल की संसद में भी इस मुद्दे पर चिंता जताई गई। नेपाली कांग्रेस की सांसद बसना थापा और श्रम संस्कृति पार्टी के सांसद ओरेन राय समेत कई सांसदों ने सरकार से सुनसरी और दक्षिणी नेपाल के अन्य जिलों में बढ़ते तनाव पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। सरकार का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति बहाल करने के लिए प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts