नीट विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र बोले, NEET की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी

Follow on Google News
नीट विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र बोले, NEET की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी
नई दिल्ली। NEET एग्जाम को लेकर मचे घमासान के बीच गुरुवार शाम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार जीरो एरर परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित करने जा रही है। कमेटी NTA पर भी अपनी सिफारिश देगी। छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं होगा। प्रधान ने दावा किया कि सरकार किसी भी गुनहगार को नहीं छोड़ेगी।

अफवाह न फैलाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, कुछ खास क्षेत्र में गड़बड़ी हुई है। विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य हैं। संवेदनशील चीजों को लेकर अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए। सारी चीजों को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए।

हम बिहार सरकार से संपर्क में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, नीट परीक्षा के संबंध में हम बिहार सरकार के भी संपर्क में हैं। पटना पुलिस उस घटना की तह तक जा रही है। पटना से हमें कुछ जानकारी भी आ रही हैं। आज भी कुछ चर्चा हुई है। इस मामले की डिटेल रिपोर्ट जल्द ही भारत सरकार को मिलेगी।

नीट मुद्दे का राजनीतिकरण न करें

धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट मुद्दे का राजनीतिकरण न करें, इक्का-दुक्का घटनाओं से उन लाखों विद्यार्थियों पर असर नहीं पड़ना चाहिए जो सही तरीके से परीक्षा में पास हुए हैं। हम त्रुटि रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए ही उच्चस्तरीय समिति बनाई जा रही है। दोषी पाए जाने पर एनटीए के किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग को EVM जांच के लिए मिले आवेदन, 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर गड़बड़ी की शिकायत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts